{"_id":"69b6ecc1c384b957060357e4","slug":"police-recruitment-exam-reasoning-questions-in-mathematics-confused-students-rest-of-the-paper-was-easy-hardoi-news-c-213-1-hra1004-146438-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा : गणित में रीजनिंग प्रश्नों ने उलझाया, बाकी आसान रहा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा : गणित में रीजनिंग प्रश्नों ने उलझाया, बाकी आसान रहा पेपर
विज्ञापन
फोटो-10- अभ्यर्थी प्रिंस। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा रविवार को भी जनपद के 10 केंद्रों पर दो पालियों में हुई। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर कहीं संतोष का भाव था तो कहीं सफलता का। इस बीच कुछ अभ्यर्थी परिणाम को लेकर उलझन में भी नजर आए। अधिकांश अभ्यर्थियों का मानना था कि जहां हिंदी और सामान्य ज्ञान के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे वहीं गणित के सेक्शन में शामिल रीजनिंग आधारित सवालों ने काफी उलझाए रखा।
रविवार को पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक रही। परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित के प्रश्न सीधे न होकर तर्कशक्ति पर आधारित थे। संख्यात्मक योग्यता के खंड में कई सवाल ऐसे थे जिन्हें हल करने में काफी समय लगा। वहीं तमाम अभ्यर्थियों ने पेपर को बहुत आसान बताया। उन्होंने कहा कि मैथ के कुछ प्रश्नों को छोड़ दिया जाए तो अन्य विषयों में ऐसी कोई दिक्कत नहीं आई कि प्रश्न पत्र हल न किए जा सकें।
परीक्षा के संबंध में यह बोले अभ्यर्थी :-
अंबेडकरनगर से आए प्रिंस ने कहा कि हिंदी और सामान्य ज्ञान का सेक्शन बहुत अच्छा रहा लेकिन गणित में रीजनिंग वाले प्रश्नों ने काफी समय खराब कर दिया। कुछ सवाल बहुत ट्रिकी रहे।
परीक्षा देने सुल्तानपुर से आए अवनीश सिंह ने कहा कि पेपर ओवरऑल बैलेंस्ड रहा। अगर किसी ने पिछले साल के पेपर्स को ध्यान से देखा होगा तो उसे मुश्किल नहीं हुई होगी। हालांकि, समय कम रहा, समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण रहा।
मोहनलालगंज निवासी विंध्यवासिनी यादव ने बताया कि गणित के सवालों को रीजनिंग की तरह पूछा गया। इस वजह से पेपर थोड़ा लेंदी हो गया था। हालांकि, अच्छी प्रैक्टिस करने वालों के लिए पेपर स्कोरिंग हो सकता है।
रायबरेली की नीरू ने बताया कि हिंदी और जीएस का पेपर उम्मीद के मुताबिक आसान रहा। अगर गणित में थोड़ा कम समय लगता तो पूरा पेपर और भी बेहतर होता। कुल मिलाकर पेपर संतुलित रहा।
अभ्यर्थियों को भोजन वितरित करते रहे समिति के सदस्य
एसएन जन कल्याण समिति के पदाधिकारी शुक्रवार रात की तरह रविवार रात भी सक्रिय नजर आए। शहर में रामजानकी मंदिर के बाहर स्टॉल लगाकर अभ्यर्थियों को भोजन वितरित किया गया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने यहां भोजन कर समिति के सदस्यों का आभार जताया। समिति के बैनर तले पूर्व में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में भी अभ्यर्थियों की रुकने से लेकर भोजन तक की निशुल्क व्यवस्था कराई गई थी।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा खुद भी परीक्षा के दौरान केंद्रों का लगातार निरीक्षण करते रहे। उनके साथ सीओ सिटी अंकित मिश्रा, अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक अमित ठेनुआ भी मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह कंट्रोल रूम से लेकर सभी व्यवस्थाओं तक पर निगाह रखे रहे। पुलिस का दावा है कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो गई है।
-- -- -- -- -- --
दरोगा भर्ती परीक्षा से 30 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को 10 केंद्रों पर शांतिपूर्ण और शुचिता के साथ परीक्षा हुई। दूसरे दिन भी परीक्षा के लिए 3,600 अभ्यर्थी आवंटित थे। इसमें से करीब 30 प्रतिशत अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा की नोडल अधिकारी एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि दोनों पाली में 7,200 अभ्यर्थियों को परीक्षा के आवंटित किया गया था। इसमें से 2,185 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे और 5,015 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। बताया कि प्रत्येक पाली के 3,600-3,600 अभ्यर्थी आवंटित थे। इसमें से पहली पाली में 2,481 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 1,119 गैरहाजिर रहे। ऐसे ही दूसरी पाली में 1,066 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी और 2,534 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराते हुए डबल लॉक में सुरक्षित भंडारित कराया गया है। दोनों दिन की परीक्षा में कुल 14,400 अभ्यर्थियों में से 9,826 अभ्यर्थी उपस्थिति हुए, जबकि 4,574 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
Trending Videos