सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Consumers reached the electricity substation to pay their bills even on holidays

Hardoi News: अवकाश में भी बिल जमा करने विद्युत उपकेंद्र पहुंचे उपभोक्ता

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Consumers reached the electricity substation to pay their bills even on holidays
फोटो- 26- उपभोक्ता का ऑनलाइन मोड में जमा किया गया बिजली बिल। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। अवकाश के बावजूद रविवार को विद्युत उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिली। प्रीपेड स्मार्ट मीटरों का कनेक्शन ऑटो डिस्कनेक्ट होने से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की बिजली कट रही है। इसके बाद भी बिजली बहाल कराने के लिए उपभोक्ताओं को उपकेंद्रों के चक्कर लगाने पड़े। हालांकि, उपकेंद्रों पर कर्मचारी उपभोक्ताओं को बिल जमा कर उन्हें ऑनलाइन मोड से भी बैलेंस पॉजिटिव रखने का सुझाव दे रहे हैं।
Trending Videos




जिले में स्मार्ट मीटर प्रणाली को पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। वैसे सभी उपभोक्ताओं के घर और प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं लेकिन करीब 69 हजार उपभोक्ताओं के घर में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं और अब इनमें ऐसे करीब 47 हजार उपभोक्ता हैं जिनके बैलेंस निगेटिव हैं। निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं की बिजली अब स्वयं ही कट रही है। शनिवार को पहले दिन करीब 47 सौ उपभोक्ताओं की लाइट गुल हुई थी, दूसरे दिन भी 45 सौ से अधिक की बिजली गुल हो गई। इसके बाद उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए उपकेंद्रों पर लाइन लगा रहे हैं। रविवार को अवकाश के बावजूद कोयल बाग कॉलोनी, सिटी उपकेंद्र, सांडी सड़क उपकेंद्र पर उपभोक्ता बिल जमा करते दिखाई दिए। उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर में बैलेंस कब खत्म हुआ इसका समय रहते पता नहीं चल सका और अचानक बिजली कटने से उन्हें अंधेरे में रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्मचारियों ने ऑनलाइन बिल जमा करना सिखाया
उपकेंद्रों पर मौजूद विद्युत कर्मियों ने न केवल उपभोक्ताओं के बिल जमा किए बल्कि उन्हें भविष्य की परेशानी से बचने के लिए ऑनलाइन मोड में बिल जमा करना भी बताया। कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र पर कर्मचारियों ने बताया कि उपभोक्ता अपने स्मार्ट मीटर के बैलेंस पर नियमित नजर रखें। डिस्कनेक्शन से बचने के लिए ऑनलाइन मोड से यूपीपीसीएल की वेबसाइट या मोबाइल एप का उपयोग करें। बैलेंस पॉजिटिव रखें ताकि ऑटो-कट की स्थिति न आए।




डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर उपभोक्ता किसी भी समय और कहीं से भी अपना रिचार्ज कर सकते हैं जिससे उन्हें छुट्टी के दिनों में उपकेंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। -प्रेम प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed