सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   No differences with Naresh and Nitin, middlemen create misunderstandings: Jai Prakash

नरेश-नितिन से कोई मतभेद नहीं, बीच के लोग पैदा करते हैं गलतफहमियां : जय प्रकाश

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
No differences with Naresh and Nitin, middlemen create misunderstandings: Jai Prakash
फोटो-42-सांसद जय प्रकाश। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
हरदोई। पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल और उनके बेटे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के बयान पर सांसद जय प्रकाश ने सकारात्मक लेकिन सधी हुई प्रतिक्रिया दी। जय प्रकाश ने मतभेद की बात से इन्कार करते हुए कहा कि बीच के कुछ लोग गलतफहमी पैदा करते हैं। कहा कि हम सबका लक्ष्य अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की आठों सीटें जीतने का है।
Trending Videos

सदर सांसद जय प्रकाश और आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के बीच पिछले लगभग दो साल से गतिरोध चल रहा था। गतिरोध का आलम यह था कि दोनों दिग्गज सार्वजनिक मंचों से भी एक दूसरे का नाम लिए बिना निशाना साध लेते थे। लोकसभा चुनाव के बाद अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच छोड़ दें तो आबकारी मंत्री और सांसद एक मंच पर भी नजर नहीं आए। शनिवार रात अचानक पूरा राजनीतिक परिदृश्य बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने शहर के श्रीशचंद्र अग्रवाल बरातघर में आयोजित होली मिलन समारोह में सांसद जय प्रकाश पर अपना हक जताते हुए साथ रहने की अपील कर दी थी। इसके बाद पत्रकार वार्ता में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सदर सांसद जय प्रकाश को उम्र और अनुभव में बड़ा बताते हुए गलती होने पर माफी मांगने में संकोच न होने की बात कही थी। रविवार को हरदोई आए सांसद जय प्रकाश ने पूरे मुद्दे पर सधी हुई प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि आबकारी मंत्री और पूर्व सांसद का बयान पढ़ा व सुना है। उन्होंने कहा कि मेरी ओर से कोई गुटबाजी नहीं की गई। दावा किया कि 35 साल के राजनीतिक जीवन में न तो कभी विरोध की राजनीति की और न ही विश्वासघात किया। कहा कि राजनीतिक लोगों के बीच कभी-कभी ऐसी बातें हो जाती हैं जिनसे मनभेद और मतभेद हो जाता है। इसे सही समय पर दूर करना उचित रहता है। हालांकि, सांसद ने यह भी कहा कि कोई मतभेद था ही नहीं। कुछ लोग बीच में आकर गलत फहमियां पैदा करते हैं। आबकारी मंत्री के बयान पर सांसद ने कहा कि नितिन का बड़प्पन है। उनका बयान अच्छी बात है और मुझे भी इससे खुशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed