{"_id":"69b6eccaa42f4ef1850e74b0","slug":"the-warehouse-in-kachhauna-is-empty-cylinders-were-found-in-harpalpur-after-14-days-hardoi-news-c-213-1-hra1001-146462-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कछौना में गोदाम खाली, हरपालपुर में 14 दिन बाद मिले सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कछौना में गोदाम खाली, हरपालपुर में 14 दिन बाद मिले सिलिंडर
विज्ञापन
फोटो 43: शाहाबाद में कुछ इस तरह से उपभोक्ताओं को दी गई सिलिंडरों की डिलीवरी। संवाद
विज्ञापन
कछौना/हरपालपुर/शाहाबाद/संडीला/बिलग्राम। रसोई गैस सिलिंडर के लिए अभी भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कछौना में गैस गोदाम खाली है। दो मार्च से अब तक 340 सिलिंडर ही उपभोक्ताओं को बांटे गए हैं। वहीं हरपालपुर क्षेत्र में उपभोक्ताओं को 14 दिन बाद सिलिंडर का वितरण शुरू हुआ है।कछौना की एचपी गैस सर्विस में लगभग नौ हजार उपभोक्ता हैं। वहां पर दो मार्च से 12 मार्च तक उपभोक्ताओं को सिलिंडर का वितरण नहीं हुआ।
13 मार्च को केवल 340 सिलिंडर उपभोक्ताओं को बांटे गए, इसके बाद से गैस उपलब्ध नहीं हो सकी है। एजेंसी मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि शनिवार व रविवार को बैंक छुट्टी के कारण गैस नहीं आ सकी। सोमवार को रुपये जमा होने के बाद गैस आएगी।हरपालपुर क्षेत्र के चौसार की सैनिक इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर बिमलेश कुशवाहा ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग में समस्या हो रही है। शनिवार व रविवार को 107 सिलिंडर की आपूर्ति की गई। बुकिंग करते समय कभी-कभी नंबर स्विच ऑफ बताता है और अपने आप ही कट जाता है। स्वाती एचपी गैस एजेंसी खसौरा के संचालक अजय कुमार दीक्षित ने बताया कि दो मार्च के बाद से 342 सिलिंडर की आपूर्ति शनिवार को मिली थी। शनिवार और रविवार को 112 उपभोक्ताओं को गैस वितरित की गई।
शाहाबाद नगर में एजेंसियों ने डीएम के रुख को देखते हुए होम डिलीवरी शुरू कराई है। इंडेन गैस के संचालक सुधानकर ने बताया कि 720 सिलिंडर मिले थे, उनका वितरण कराया जा रहा है। भारत गैस एजेंसी के संचालक धर्मवीर ने बताया कि 13 मार्च की बुकिंग पर होम डिलीवरी की जा रही है।
संडीला की उमा गैस एजेंसी पर रविवार को अवकाश के बाद भी होम डिलेवरी कराई गई। मैनेजर दिनेश सिंह ने बताया कि 492 सिलिंडर उपलब्ध हैं, इन्हें 1 से 8 मार्च की बुकिंग पर वितरित कराया जा रहा है। रामरानी गैस एजेंसी के मैनेजर अरुण यादव ने बताया कि 256 सिलिंडर उपलब्ध हैं, 1 से 8 मार्च की बुकिंग की होम डिलीवरी कराई जा रही है।
बिलग्राम में मां इंद्रा गैस एजेंसी ने घर-घर सिलिंडर भेजने की व्यवस्था प्रभावी कर दी है। एजेंसी प्रोपराइटर प्रमोद सिंह ने बताया कि रविवार को होम डिलीवरी दी गई। 355 सिलिंडर शनिवार और 295 सिलेंडर रविवार को वितरित कराए गए।
Trending Videos