सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   As the heat increased, tripping caused tears, and the supply was interrupted several times a day.

Hardoi News: गर्मी बढ़ते ही ट्रिपिंग ने रुलाया, दिन में कई बार आपूर्ति हो रही बाधित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
As the heat increased, tripping caused tears, and the supply was interrupted several times a day.
विज्ञापन
हरदोई। जिले में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भले ही अच्छा खासा बजट खपाया गया है। इसके बाद भी बिजली कटौती से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की बार-बार कटौती ने लोगों को रुलाकर रख दिया है। दिन से लेकर रात तक बिजली की आवाजाही लगातार बनी हुई है। बिजली की आवाजाही से घरों में कामकाज से लेकर व्यावसायिक गतिविधियों पर भी ब्रेक लग रहा है।
Trending Videos




सरकार भले ही निर्बाध रूप से बिजली देने का दावा करती आ रही है लेकिन गर्मी शुरू होते ही सभी दावों की हवा निकल जाती है। तापमान में बढ़ोतरी होते ही शहर से लेकर गांव तक दिन भर अघोषित कटौती का दौर जारी रहता है। लोगों को दिन में भर में तीन से चार घंटे तक कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो 10 घंटे की कटौती हो रही है जबकि बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए करोड़ों रुपये का बजट हर साल पास होता है। रिवैंप योजना और बिजनेस प्लान से हर साल करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं। बजट से ट्रांसफार्मर बदलने के साथ ही एटीबीटी केबल, कई किलोमीटर एलटी लाइन, 11 केवी की लाइनों के साथ ही 33 केवी नई लाइनें बिछाई जा चुकी हैं। गर्मी से पहले मेंटेनेंस पर लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके बाद भी दिन भर बिजली कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





ट्रिपिंग से परेशान उपभोक्ता



हरदोई। शहर के 13 उपकेंद्रों के कुछ फीडरों को छोड़ दें तो दिन भर सभी फीडरों पर बिजली की ट्रिपिंग हो रही है। सांडी सड़क उपकेंद्र के जुड़े रामदत्त चौराहा के चार नंबर फीडर के छोड़कर अन्य फीडरों पर बिजली की आवाजाही बनी रहती है। इनमें डॉ. भूरा सड़क फीडर, कोतवाली फीडर, पॉलीटेक्निक फीडर और छह नंबर और पांच नंबर फीडर से जुड़े आजाद नगर, बावन चुंगी, राम नगरिया, कृष्ण नगरिया और सर्कुलर सड़क पर बिजली कटौती हो रही है। इसी सिटी उपकेंद्र से जुड़े घंटाघर सड़क फीडर, नुमाइश पुरवा में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान हैं। कोयलबाग कॉलोनी के अस्पताल सड़क फीडर, कचहरी फीडर पर दिन में कई बार ट्रिपिंग हो रही है। जबकि बेलाताली का आवास विकास फीडर को छोड़ दें तो अन्य फीडरों पर लाइट दिनभर में कई बार गुल रहती है।







जिन फीडरों पर कोई दिक्कत आती है वहां पर कार्य कराने के लिए बिजली बंद की जाती है। गर्मी के कारण लोड बढ़ जाता है इस वजह से फॉल्ट हो रही है। -विजय कुमार, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed