{"_id":"6a415a6ba59acafc73049bca","slug":"bodies-of-a-young-man-and-a-teenage-girl-found-hanging-from-a-mango-tree-branch-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-152259-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आम के पेड़ की डाल पर फंदे से लटके मिले युवक और किशोरी के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आम के पेड़ की डाल पर फंदे से लटके मिले युवक और किशोरी के शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग में विवाहित युवक और किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव शनिवार सुबह गांव स्थित एक खेत में आम के पेड़ की एक ही डाल पर अलग-अलग फंदे से लटके मिले। घटना को लेकर परिजन चुप्पी साधे हैं।
एक गांव निवासी युवक (20) देहरादून में सब्जी बेचता था। बीते 24 जून को वह देहरादून से गांव आया था। शनिवार रात घर में ही सोया था। आधीरात के बाद तेज आंधी आई और इसके बाद बारिश हुई थी। आंधी में गिरे आम बीनने के लिए गांव की कुछ महिलाएं अपने खेत में लगे आम के पेड़ के पास शनिवार सुबह गई थीं। इस दौरान युवक का शव आम के पेड़ की एक डाल पर फंदे से लटका दिखा। इसी डाल पर गांव निवासी किशोरी (17) का शव भी फंदे से लटक रहा था। इसकी जानकारी पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने जुटाए। दोनों शव कब्जे में ले लिए।
थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि युवक ने सफेद रंग की रस्सी (निवाड़) और किशोरी ने अपने दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग में खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
शादी होने पर टूट गई थीं उम्मीदें तो चुन लिया मौत का रास्ता
गांव से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि युवक और किशोरी के बीच पिछले दो साल से नजदीकियां थीं। किशोरी हाईस्कूल की छात्रा थी। फरवरी में युवक की शादी हो गई थी। दोनों की जाति भी एक ही थी लेकिन फिर भी युवक की शादी हो जाने से दोनों की उम्मीदें टूट गई थीं। गांव में चर्चा है कि यही वजह रही कि दोनों ने एक साथ खुदकुशी कर ली।