फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of mason missing for 10 days found hanging

Hardoi News: फंदे से लटका मिला 10 दिन से लापता राजमिस्त्री का शव

Tue, 18 Aug 2026 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Body of mason missing for 10 days found hanging
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के ममरेजपुर से बीते नौ अगस्त से लापता राजमिस्त्री का शव मंगलवार दोपहर गांव के पश्चिम स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। शव पुराना होने के कारण मौके पर बदबू आने से घटना का पता चला। मृतक बीते 29 जुलाई को ही लखनऊ के घुघरी तालाब स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र से इलाज कराने के बाद घर आया था।
विज्ञापन

ममरेजपुर निवासी रामचंदर (40) राजमिस्त्री थे। वह ज्यादातर काम लखनऊ में करते थे। पत्नी चंद्रकली ने बताया कि नौ अगस्त को रामचंदर लखनऊ जाने के लिए कह रहे थे। उन्होंने पति को रोक लिया। इस पर पति ने बैग घर में रख दिया और गांव में जाने की बात कहकर निकल गए। इसके बाद वापस न आने पर परिजन ने उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

गांव के पश्चिम में भगवंतापुर निवासी सर्वेश का खेत और बाग है। मंगलवार दोपहर बाद वह बाग की तरफ गए तो तेज बदबू आने पर अंदर जाकर देखा। यहां रामचंदर का शव रस्सी के फंदे से लटक रहा था। जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवार में दो पुत्रियां और एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल कौशलेस सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। परिजन ने बताया कि रामचंदर बीते 29 जुलाई को लखनऊ के एक नशामुक्ति केंद्र से इलाज कराकर घर वापस आए थे। पोस्टमार्टम में अगर कुछ संदिग्ध मिलेगा तो उस आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed