{"_id":"6a303909e70828b8b7076b95","slug":"bolero-crashes-into-bike-and-moped-before-ramming-into-a-house-three-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1004-151520-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक व मोपेड को टक्कर मार कर घर में घुसी बोलेरो, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक व मोपेड को टक्कर मार कर घर में घुसी बोलेरो, तीन घायल
विज्ञापन
फोटो- 36- घर के अंदर घुसी अनियंत्रित बोलेरो। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेहटागोकुल। खेरिया-मंसूरनगर मार्ग पर सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले बाइक और फिर मोपेड को टक्कर मारते हुए मकान का टिनशेड तोड़कर अंदर जा घुसी। हादसे में बाइक व मोपेड सवार समेत मकान के बाहर बैठा एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
थाना क्षेत्र के आम पोखरी बाग के पास सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खेरिया की तरफ से एक तेज रफ्तार बोलेरो आ रही थी। अनियंत्रित होकर बोलेरो ने सामने से खेरिया निवासी रवि (23) की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित हो गई और उसने सामने से आ रही राजाराम (60) की मोपेड को चपेट में ले लिया। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद भी बोलेरो की रफ्तार कम नहीं हुई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने यूनिस के मकान में टिनशेड को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। इससे घर के बाहर चारपाई पर बैठा यूनिस का पुत्र सोहेल (7) मकान के मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया।
थाना प्रभारी मार्कंडेय सिंह ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। बोलेरो चालक को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।