{"_id":"6a3038fe8d1cf6bfdc009034","slug":"middle-aged-man-critically-injured-after-falling-from-roof-during-monkey-attack-hardoi-news-c-213-1-hra1004-151516-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बंदरों के हमले में छत से गिरकर अधेड़ घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बंदरों के हमले में छत से गिरकर अधेड़ घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
फोटो- 33- मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल बच्चू। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रविवार देर रात छत पर सोने गए अधेड़ बंदरों के हमले में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर आए। सर्जिकल वार्ड में अधेड़ को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र में बाजपुर नकटौरा गांव के मजरा जगतपुर निवासी बच्चू (52) पेशे से किसान हैं। बच्चू के छोटे भाई चंद्रप्रकाश ने बताया कि उनके गांव में बंदरों का भारी आतंक है। बंदरों की टोली आए दिन ग्रामीणों पर हमला करती रहती है जिसके डर से लोग छतों पर जाने से कतराते हैं। रविवार रात गर्मी के कारण बच्चू घर की छत पर सोने गए थे।
सोमवार तड़के बंदरों के हुड़दंग के कारण बच्चू का संतुलन बिगड़ गया। वह सीधे मकान के नीचे से गुजर रही गली में जा गिरकर बेहोश हो गए। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने परिजन को जानकारी दी। परिजन गंभीर रूप से घायल बच्चू को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ के हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन परिजन ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर असमर्थता जताई। इस पर बच्चू को सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। बच्चू के परिवार में पत्नी सुषमा तीन पुत्री और एक पुत्र है।