{"_id":"6a303922cf3b42061b0fd48d","slug":"money-being-demanded-online-for-the-ecce-post-applicants-have-lodged-a-complaint-hardoi-news-c-213-1-hra1021-151515-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ईसीसीई पद के लिए ऑनलाइन मांगी जा रही धनराशि, आवेदकों ने दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ईसीसीई पद के लिए ऑनलाइन मांगी जा रही धनराशि, आवेदकों ने दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन
फोटो-31- इस प्रकार आ रहे मैसेज। स्रोत आवेदक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में ईसीसीई पद के आवेदकों से लगातार फोन व मैसेज करके धरोहर राशि के रूप में रुपयों की मांग की जा रही है। इसको लेकर आवेदक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच रहे हैं। आवेदकों के पास फोन व मैसेज पहुंचने से वह परेशान हैं। कार्यदायी संस्था की ओर से भी बीएसए को पत्र लिखा गया है। वहीं बीएसए की ओर से साइबर थाने को पत्र जारी कर कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है।
ईसीसीई पद के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में 210 आवेदकों का चयन किया जाना है। इसके लिए 630 आवेदकों की राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में लिखित परीक्षा कराई गई थी। ईसीसीई पद के चयन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही आवेदकों के पास फोन व मैसेज पहुंचने लगे थे। पहले चयन सूची में नाम शामिल कराने के लिए अब परीक्षा के बाद चयन करने के नाम पर धरोहर धनराशि के रूप में पैसे की मांग की जा रही है। अब आवेदक शिकायत लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच रहे हैं और प्रतिदिन ही विभाग में पांच से 10 आवेदक शिकायत दर्ज करा रहे हैं। लगातार फोन व मैसेज से आवेदक परेशान हैं।
इन लोगों ने दर्ज कराई शिकायत
विपिन रावत ने बताया कि उसके पास जिस नंबर से फोन आया था उसमें कॉलर आईडी पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय हरदोई लिखकर आ रहा था, उससे 20 हजार रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
संगीता पाल ने बताया कि उससे भी धरोहर राशि के लिए एक फोन से मैसेज आया था जिसमें धरोहर राशि के रूप में 20 हजार रुपये पहले और 20 हजार रुपये चयन होने के बाद देने को कहा गया।
ईसीसीई पद के चयन के लिए अधिकृत संस्था उज्ज्वला सेवा संस्थान की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर कहा गया कि आवेदकों से फोन व मैसेज के माध्यम से धनराशि की मांग की जा रही है, उसमें कॉलर आईडी पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का नाम आ रहा है। इस प्रकरण में जांच कर विधिक कार्रवाई कराई जाए।
आवेदकों को सावधान किया गया है और साइबर थाने को भी पत्र लिखा गया है। आवेदकों से धनराशि न देने और उसकी शिकायत साइबर थाने में कराने के लिए कहा गया है। विभाग का इससे कोई संबंध नहीं है। -डॉ. अजित सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी