सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman dies after consuming poison under suspicious circumstances.

Hardoi News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जहर खाने से मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming poison under suspicious circumstances.
विज्ञापन
संडीला। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लाई कंपनी में काम करने वाली महिला मजदूर ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के गांव हरैया निवासी रमेश की पत्नी अनीता (45) कोतवाली क्षेत्र के मुरारनगर में किराये पर रहती थीं और स्थानीय प्लाई कंपनी में काम करती थीं। मकान मालकिन नगीना ने बताया कि उनका पति पंजाब में रहकर एक कंपनी में काम करता है और अनीता वहां अकेले रहती थीं। बताया कि रविवार शाम को अनीता ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची एंबुलेस से महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी पर चिकित्सीय उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की मां प्रेमवती ने बताया कि अनीता के पति पंजाब में रहते हैं इस कारण उनकी तीन पुत्री और एक पुत्र उनके पास ही रहते हैं। कंपनी में काम करने के लिए वह मुरारनगर में किराये के मकान में अकेली रहती थीं। मां की मौत से चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतका का पति सोमवार शाम तक पंजाब से घर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed