फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother-in-law and sister-in-law on bike killed after being hit by car

Hardoi News: कार की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी की मौत

Thu, 30 Jul 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law on bike killed after being hit by car
कछौना। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के भीरीघाट गांव के सामने कट के पास कार ने बाइक सवार देवर भाभी को बृहस्पतिवार शाम टक्कर मार दी। घटना में बाइक चला रहे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में भाभी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार भी पकड़ ली है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौरी सैय्यद तालिब निवासी शोभित (15) गौसगंज के पीबीआर इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। उसके फूफा भगवानदीन वाजपेयी कछौना के काशीनगर में रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर शोभित अपने पिता विष्णुदयाल के साथ भगवानदीन के घर गया था। शाम को वह अपने फूफा की बहू तारा (22) के साथ बाइक से खेत देखने जा रहा था। लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट के पास लखनऊ की तरफ से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से देवर भाभी सिर के बल सड़क पर गिर गए। शोभित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तारा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

घटनास्थल गांव के पास ही होने के कारण स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से तारा को मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस पर उनका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि चालक और कार पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed