फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Buttermilk packets found to contain fungus, samples sent to Delhi for testing

Hardoi News: छाछ के पैकेट में फंगस मिलने पर जांच के लिए दिल्ली भेजे गए नमूने

Wed, 12 Aug 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Buttermilk packets found to contain fungus, samples sent to Delhi for testing
हरदोई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर लगे मिल्क स्टॉल से फंगस लगी छाछ बेचने की जानकारी होने पर रेलवे ने कार्रवाई कर दी। बुधवार को रेलवे के अधिकारियों ने स्टॉल से खाद्य पदार्थों के नमूने भरकर जांच के लिए दिल्ली भेजे। वहीं प्लेटफॉर्म पर लगे अन्य स्टॉलों पर भी बेची जाने वाली खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बीते आठ अगस्त को एक यात्री ने दो नंबर प्लेटफॉर्म के मिल्क स्टॉल से छाछ खरीदा था। छाछ पीने के दौरान स्वाद खराब लगने पर उन्होंने पैकेट खोला तो उसमें फंगस लगी मिली। इसका उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इसके सामने आने पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। खबरें भी प्रकाशित होने पर रेलवे ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

स्थानीय वाणिज्य निरीक्षक अंबुज मिश्रा ने संबंधित स्टॉल से दूध, छाछ और अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए दिल्ली स्थित प्रयोगशाला भेजा। बताया कि जिस कंपनी के छाछ के पैकेट में फंगस मिली थी उसका स्टेशन पर उपलब्ध पूरा स्टॉक जब्त कर लिया गया है। स्टॉक वापस भेजने की कार्रवाई भी की गई है। अन्य स्टॉलों पर भी गुणवत्ता जांची गई है। रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed