{"_id":"6a172b09fa55c0653607dadc","slug":"cag-will-investigate-the-expenditure-of-area-panchayat-in-shahabad-pihani-and-ahirori-hardoi-news-c-213-1-hra1001-150497-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शाहाबाद, पिहानी और अहिरोरी में क्षेत्र पंचायत के खर्च की सीएजी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शाहाबाद, पिहानी और अहिरोरी में क्षेत्र पंचायत के खर्च की सीएजी करेगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। विकास कार्यों सहित खरीदारी पर खर्च रुपये की जांच नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) टीम करेगी। प्रधान महालेखाकार ने जिले के विकास खंड अहिरोरी, पिहानी और शाहाबाद के अभिलेख मांग लिए हैं। प्रधान महालेखाकार ने संबंधित खंड विकास अधिकारियों से जांच-पड़ताल के लिए समय से अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
विकास खंड शाहाबाद, पिहानी और अहिरोरी में राज्य वित्त आयोग, 15वां वित्त आयोग के साथ ही मनरेगा के खर्च के साथ ही ई-ग्राम स्वराज से जुड़े अभिलेखों की जांच-पड़ताल की जाएगी। प्रधान लेखाकार ने ऑडिट के लिए तीनों बीडीओ से डेटा, जरूरी अभिलेख और सूचनाएं समय से प्राप्त कराने के लिए कहा है।
प्रधान लेखाकार की तरफ से लेखा परीक्षा के लिए तीन सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी भी नामित किए गए हैं। कहा गया है कि प्रयागराज के सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी सभी सूचनाएं समय से दें।
विज्ञापन
-- -- --
क्षेत्र पंचायतों ने इस प्रकार खर्च किए रुपये
क्षेत्र पंचायतों को एक से अधिक गांवों के लोगों की सुविधा-सहूलियत के लिए राज्य वित्त और 15 वित्त आयोग की मद में रुपये दिए जाते हैं। 15वां वित्त आयोग की मद में साल 2024-25 में विकास खंड अहिरोरी में 2,28,47,558 रुपये, पिहानी में 73,66,227 रुपये और शाहाबाद में 1,25,19,721 रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं साल 2025-26 में अहिरोरी में 2,40,21,351 रुपये, पिहानी में 2,05,22,114 रुपये और शाहाबाद में 1,60,87,618 रुपये खर्च किए गए हैं। राज्य वित्त आयोग की मद में साल 2024-25 में विकास खंड अहिरोरी में 2,30,40,445 रुपये, पिहानी में 1,93,46,651 रुपये और शाहाबाद में 1,53,49,468 रुपये खर्च हुए जबकि साल 2025-26 में विकास खंड अहिरोरी में 3,37,56,055 रुपये, पिहानी में 1,95,73,809 रुपये और शाहाबाद में 2,26,94,804 रुपये खर्च किए गए हैं।
-- -
प्रधान महालेखाकार की तरफ से लेखा परीक्षा किए जाने के लिए अभिलेख और डेटा की मांग की गई है। पिहानी, शाहाबाद और अहिरोरी के बीडीओ को डीपीआरओ के माध्यम से निर्देशित करा दिया गया है कि लेखा परीक्षा के लिए जरूरी सभी अभिलेख और सूचनाएं टीम को समय से प्राप्त कराई जाएं। -अनुनय झा, जिलाधिकारी

Trending Videos