सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The last 12 years have been about India's reconstruction and global credibility: Shankarlal

भारत के नवनिर्माण और वैश्विक साख के हैं पिछले 12 साल : शंकरलाल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The last 12 years have been about India's reconstruction and global credibility: Shankarlal
फोटो-01- कार्यशाला को संबोधित करते भाजपा के जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी व पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा जन उत्सव मनाएगी। 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के... थीम पर आयोजित होने वाले जन उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यशाला बुधवार काे पार्टी कार्यालय में हुई। इस दौरान प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी ने कहा कि यह 12 साल भारत के नवनिर्माण, वैश्विक साख और जरूरतमंदों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के साक्षी हैं।
Trending Videos

गंगानगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में शंकरलाल लोधी ने कहा कि जन उत्सव में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। हर बूथ पर जाकर जनता को मुफ्त राशन योजना से लेकर उज्ज्वला तक के बारे में बताना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विकास की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष केवल नकारात्मक राजनीति और भ्रम फैलाने में व्यस्त है। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के परिवार वाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण से जनता त्रस्त हो चुकी थी। इससे बचने के लिए देश की जनता ने भाजपा को मौका दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 21 जून तक अलग-अलग आयोजन होंगे। कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, सतेंद्र राजपूत, उपाध्यक्ष संदीप सिंह, सत्यम शुक्ला, नीतू चंद्रा, गंगेश पाठक, अतुल सिंह के साथ ही 10 ब्लॉक प्रमुख भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed