सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Eid al-Adha is today, preparations complete, celebrations on.

Hardoi News: ईद-उल-अजहा आज, तैयारियां पूरी, रौनक बढ़ी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Eid al-Adha is today, preparations complete, celebrations on.
फोटो-11- नमाज के लिए तैयार किया जा रहा ईदगाह। संवाद
विज्ञापन
हरदोई/पिहानी। ईद-उल-अजहा (बकरीद) आज है। ईदगाह में नमाज की तैयारियों को पूरा किया गया। बाजारों में रौनक रही। त्याग और समर्पण का प्रतीक माना जाने वाला ईद-उल-अजहा पर बृहस्पतिवार को ईदगाहों और मस्जिदों नमाज अदा की जाएगी। बुधवार को ईदगाहों और मस्जिदों में साफ-सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं।

त्योहार के मद्देनजर ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों में नमाज की तैयारियों को पूरा कर लिया गया। सामूहिक नमाज के लिए ईदगाह परिसर की विशेष साफ-सफाई की गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए नमाजियों की सहूलियत के लिए कमेटियों ने टेंट, ठंडे पानी और बड़े पंखों या कूलरों का विशेष इंतजाम किया है। साथ ही नमाज के समय और कतारों को व्यवस्थित करने के लिए वालंटियर्स की टीमें भी गठित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ, बकरीद की सबसे अहम परंपरा कुर्बानी के लिए छोटे बड़े पशुओं की खरीदारी का दौर भी काफी तेज हो चुका है। नगर व आसपास क्षेत्र में जगह-जगह बकरा मंडियां सज गई हैं, जहां अलग-अलग नस्लों और कद-काठी के जानवर खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में पशु व्यापारी मंडियों में डेरा जमाए हुए हैं। सुबह से लेकर देर रात तक मंडियों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग अपने बजट और अपनी पसंद के हिसाब से जानवरों की खरीदारी में जुटे हैं। कपड़ों, इत्र और सेवईयों के बाजारों में भी खासी चहल-पहल है।
विज्ञापन
Trending Videos

उधर, सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस व स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बुधवार को पिहानी के मोहल्ला नागर, खुरमुली, कोट, लोहानी, छिपीटोला आदि में पुलिस फोर्स ने पैदल मार्च किया। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि त्योहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। भीड़भाड़ वाले बाजारों और ईदगाह के आसपास के रास्तों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। नगर पालिका परिषद को सफाई व्यवस्था और पानी की आपूर्ति और बिजली विभाग को विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।

-------
ईद-उल-अजहा की नमाज के समय
-------------------------------------
हरदोई :
ईदगाह : 6:45
जामा मस्जिद : 7:30
मस्जिद पुलिस लाइन : 7:30
हक्की मस्जिद : 6:30
मस्जिद सिविल लाइन (जेल के पीछे ) : 6:30
मस्जिद सुंदर दाई : 6:30

पिहानी :
ईदगाह पिहानी : 7:30 बजे
जामा मस्जिद : 8 बजे
चौहट्टा : 7 बजे
मस्जिद अंसारगंज बगिया : 6:30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed