{"_id":"6a172b282e4e848a81043f08","slug":"hardoi-body-of-newlywed-woman-found-hanging-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: सुबह कहा, पापा को भेज दो यहां से ले जाएं, दोपहर में फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: सुबह कहा, पापा को भेज दो यहां से ले जाएं, दोपहर में फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 27 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के हरदोई जिले में नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पूनम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
संडीला कोतवाली क्षेत्र के पंजाबीखेड़ा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बुधवार दोपहर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। मायके पक्ष के लेागों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। दावा है कि बुधवार सुबह नवविवाहिता ने मां से फोन कर कहा था कि पापा को भेज दो। यहां से ले जाएं।
पंजाबीखेड़ा निवासी श्रीकांत की शादी बीती 25 अ प्रैल को जैसूखेड़ा निवासी पूनम (20) के साथ हुई थी। उसके पिता राजवीर ने बताया कि बुधवार दोपहर श्रीकांत ने फोन पर बताया कि पूनम ने साड़ी का फंंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस जानकारी पर जब वह लोग पंजाबीखेड़ा पहुंचे तो पूनम का शव मिला। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग मौके से भाग गए थे। बताया कि बुधवार सुबह ही पूनम ने अपनी मां राजरानी को मोबाइल पर कॉल किया था। इस दौरान वह परेशान लग रही थी। उसने मां से कहा था कि पापा से कह दो यहां आकर मुझे ले जाएं।
Trending Videos

मां ने शाम तक पिता काे भेजने की बात कही थी, लेकिन इसी बीच उसकी मौत की खबर आ गई। आरोप है कि सोने की चेन और अंगूठी की मांग पूरी न होने पर पूनम की हत्या की गई है। कोतवाल वीरेंद्र पंकज ने बताया कि घटना की जानकारी पर शव कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।