{"_id":"69cea7f557eab2dd8d07a1b5","slug":"cancelling-tickets-will-be-costly-new-rules-will-increase-railway-revenue-hardoi-news-c-213-1-hra1004-147418-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: टिकट कैंसिल कराना पड़ेगा भारी, नए नियमों से बढ़ेगा रेलवे का राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: टिकट कैंसिल कराना पड़ेगा भारी, नए नियमों से बढ़ेगा रेलवे का राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे ने एक अप्रैल से ट्रेन टिकट कैंसिल कराने पर मिलने वाले रिफंड में बदलाव कर दिया है। अब ट्रेन चलने के आठ घंटे तक ही रिफंड मिल सकेगा इसके बाद टिकट रद्द कराने पर कोई पैसा वापस नहीं होगा। इस नियम के जरिये रेलवे ने टिकट कैंसिल कराने वाले और फर्जी बुकिंग पर लगाम लगाने का दावा किया है। साथ ही यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
लखनऊ दिल्ली रेलवे लाइन पर पड़ने वाले हरदोई स्टेशन पर रोजाना 50 से 60 गाड़ियों का ठहराव होता है। रोजाना औसतन 10 से 12 हजार यात्री सफर भी करते हैं। वहीं, त्योहारों के दौरान यह आंकड़ा 20 से 22 हजार तक पहुंच जाता है। इनमें 50 से 55 प्रतिशत यात्री स्लीपर और 25 से 30 प्रतिशत यात्री एसी का आरक्षण कराते हैं जबकि बुक किए गए टिकटों में से करीब पांच से छह प्रतिशत टिकट निजी कारणों की वजह से रद्द कर दिए जाते हैं।
रेलवे ने अब एक अप्रैल से नियमों में बदलाव कर दिया है। ट्रेन छूटने के आठ घंटे पहले तक ही रिफंड दिए जाने की घोषणा ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं, रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस नियम से उन लोगों पर लगाम लगेगी जो फर्जी तरीके से बल्क में बुकिंग करा लेते हैं और ऐन वक्त पर टिकट कैंसिल करते हैं। कुल टिकट बुक कराने वालों में से लगभग 15 प्रतिशत यात्री अपना टिकट कैंसिल करा देते हैं। नई व्यवस्था से न केवल रेलवे का राजस्व बढ़ेगा बल्कि उन जरूरतमंद यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी जो वेटिंग लिस्ट में रह जाते हैं।
आम जनता पर पड़ेगा असर
अक्सर आपातकालीन स्थितियों या अचानक काम आ जाने के कारण लोग आखिरी समय में टिकट कैंसल कराते हैं। अब ऐसी स्थिति में यात्रियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। जानकारों का मानना है कि इस नियम से रेलवे को राजस्व की भारी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वहीं, आम यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा।
नए नियम यात्रियों को राहत देने वाले हैं जिससे यात्रियाें को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को नए नियम ध्यान में रखना चाहिए इससे नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। -अंबुज मिश्रा, सीएमआई
Trending Videos