{"_id":"6a68eebcd3250dea6f0972b8","slug":"cases-of-fungal-infections-heat-rash-and-skin-allergies-have-increased-due-to-humidity-hardoi-news-c-213-1-hra1004-153938-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: उमस से फंगल संक्रमण, घमौरियां और त्वचा एलर्जी के रोगी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: उमस से फंगल संक्रमण, घमौरियां और त्वचा एलर्जी के रोगी बढ़े
विज्ञापन
फोटो- 28- चर्म रोग विभाग में मरीजों को परामर्श देते डॉ. प्रफुल्ल कुमार वर्मा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लगातार बढ़ रही गर्मी, धूप और उमस के असर से जिले में त्वचा संबंधी रोगियों में इजाफा हुआ है। मेडिकल कॉलेज की चर्म रोग ओपीडी में इन दिनों मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। फंगल संक्रमण, घमौरियां, खुजली, त्वचा एलर्जी और तेज धूप से होने वाले सनबर्न की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार लगातार पसीना आने और शरीर में नमी बने रहने से संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
गर्मी और उमस के इस मौसम में शरीर के ऐसे हिस्से जहां अधिक पसीना आता है वहां फंगल संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। लंबे समय तक गीले कपड़े पहनना, साफ-सफाई में लापरवाही और तेज धूप में अधिक देर तक रहने से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों, खेतों में काम करने वाले किसानों और बाहर धूप में रहने वाले श्रमिकों पर देखा जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल्ल कुमार वर्मा ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में प्रतिदिन करीब 250 से 300 मरीज त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें फंगल संक्रमण, घमौरियां, खुजली, त्वचा एलर्जी और तेज धूप के कारण होने वाले इंफ्रारेड बर्न के मरीजों की संख्या अधिक है। उन्होंने लोगों को दोपहर 12 से तीन बजे के बीच धूप में निकलने से बचने, सूती व ढीले कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने और शरीर को साफ व सूखा रखने की सलाह दी। साथ ही बिना चिकित्सकीय परामर्श के किसी भी प्रकार की क्रीम या दवा का इस्तेमाल न करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
इन बीमारियों ने बढ़ाई चिंता
लगातार पसीना और गीले कपड़े पहनने से जांघों, अंदरूनी अंग व उंगलियों के बीच फंगल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। साथ ही अधिक पसीने से रोमछिद्र बंद होने पर लाल दाने, जलन और खुजली की समस्या बढ़ रही है। बादल छंटने के बाद तेज धूप निकलती है। ऐसे में धूप के संपर्क में आने से चेहरे, गर्दन और हाथों की त्वचा लाल पड़ने और जलन की शिकायत बढ़ी है।
ऐसे रखें त्वचा का ख्याल
दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज धूप में निकलने से बचें।
पसीना आने पर शरीर को साफ और पूरी तरह सूखा रखें।
सूती व हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें।
पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थ का सेवन करें।
लाल चकत्ते, खुजली या संक्रमण होने पर तुरंत त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लें।
मौसमी और रसदार फलों का सेवन बढ़ाएं जिससे शरीर में पानी की कमी न हो।