{"_id":"6a2ee7d0efffd130f8036222","slug":"congress-members-heading-to-lay-siege-to-the-raj-bhavan-were-detained-hardoi-news-c-213-1-hra1021-151485-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: राजभवन को घेराव करने जा रहे कांग्रेसी हिरासत में लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: राजभवन को घेराव करने जा रहे कांग्रेसी हिरासत में लिए गए
विज्ञापन
फोटो-13- शहर कोतवाली में पुलिस अभिरक्षा में एनएसयूआई के पदाधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के बैनर तले पेपर लीक मामले में राजभवन का घेराव करने जा रहे पदाधिकारियों को पुलिस ने रविवार की सुबह हिरासत में ले लिया। दोपहर बाद उनको रिहा किया गया।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ व प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान के नेतृत्व में लखनऊ में राजभवन घेराव का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने के लिए जिले से भी कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने सुबह से ही कांग्रेस नेताओं को उनके आवासों पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। इसके बावजूद कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता बस स्टेशन पहुंच गए। जहां पर पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया और शहर कोतवाली ले गई।
इसमें एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हसन अहमद,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सिंह, एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष रोहित कुमार,जिला उपाध्यक्षअसद सिद्दीकी,शैलेश सिंह,यशवीर दीक्षित, ज्ञानु पाल शामिल है। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने बताया कि पुलिस सुबह से ही पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया था, जो पदाधिकारी बस स्टेशन पहुंचने थे, उनको शहर कोतवाली में रखा और साढ़े बारह बजे के बाद छोड़ा। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। हाउस अरेस्ट और हिरासत के माध्यम से विपक्ष व छात्र-युवाओं की आवाज़ को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।