{"_id":"6a2ee6e39eb979873e044f6a","slug":"elderly-woman-dies-during-treatment-after-being-hit-by-a-speeding-bike-hardoi-news-c-213-1-hra1004-151458-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
फोटो 19: निर्माण में प्रयोग के लिए रखी सामग्री और दाेयम दर्जे की ईंट। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां सीएचसी से दवा लेकर वापस लौट रही वृद्ध महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पार कर रही महिला को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
हरियावां थाना क्षेत्र के भदेउरा गांव निवासी सावित्री (60) अपने पति सुखलाल की मौत के बाद टड़ियावां क्षेत्र के सड़ीला में अपनी बड़ी बेटी सुशीला के साथ रह रही थीं। अस्वस्थ्य होने के कारण वह अपनी बेटी और दामाद सुरेश के साथ टड़ियावां सीएचसी आई थीं। दामाद सुरेश ने बताया कि सीएचसी पर दवा लेने के बाद उन्होंने टड़ियावां कस्बे में रहने वाली छोटी बेटी बबली के घर जाने की इच्छा जताई। वह लोग बबली के घर जा रहे थे इसी बीच उन्होंने आम खरीदने के लिए कहा। सर्वेश आम खरीदने के लिए सड़क पार कर दूसरी ओर गया था तो सुशीला और सावित्री भी पीछे से आने लगे।
बताया कि हरदोई गोपामऊ रोड पर हरदोई की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। टड़ियावां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हरदोई मेडिकल कॉलेज लेकर आए। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सालभर पहले हुआ था पति का निधन
सावित्री देवी के पति सुखलाल का एक साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनके परिवार में तीन शादीशुदा बेटियां सुशीला, बबली और मिन्नो हैं। मां की अचानक मौत की खबर सुनते ही बेटियों और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।