{"_id":"6a2ee71cd33a8e4113041e8a","slug":"nephew-attacks-maternal-uncle-with-a-knife-accused-of-illicit-affair-with-aunt-hardoi-news-c-213-1-hra1004-151465-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भांजे ने मामा पर किया चाकू से हमला, मामी संग अवैध संबंध का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भांजे ने मामा पर किया चाकू से हमला, मामी संग अवैध संबंध का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र के बिन्नहा गांव में शनिवार देर रात एक युवक ने अपने मामा के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। मामी के संग अवैध संबंध होने का आरोप और घर से निकाले जाने की रंजिश में भांजे ने घटना को अंजाम दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के मोहानी निवासी सूर्य प्रताप अपने पिता नन्हेलाल की मौत के बाद अपनी मां और तीन अन्य भाइयों के साथ हरियावां थाना क्षेत्र के बिन्नहा गांव में अपने मामा मिसिल कुमार के घर पर रहता था। मिसिल के पिता राम विलास ने बताया कि उनका पुत्र संडीला स्थित राजकीय बालिका छात्रावास में चौकीदार के पद पर कार्यरत है। अक्सर वह वहीं रहता है। बताया कि इस बीच सूर्य प्रताप की अपनी मामी मेनिका से नजदीकियां बढ़ गईं। कुछ माह पहले जानकारी होने पर पंचायत के बाद सूर्य प्रताप को घर से निकाल दिया गया था।
शनिवार को मिसिल किसी काम से खेरिया गए थे और घर में दूसरे दिन आने की बात कही। रात में किसी समय सूर्य प्रताप दीवार फांदकर घर में घुस आया था। इस बीच मिसिल भी घर आ गए और नल पर पानी पीने लगे। कमरे से आवाज सुनकर उन्होंने उलाहना दिया तो सूर्य प्रताप ने निकलते ही चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग और ग्रामीण आ गए।
विज्ञापन
सूर्य प्रताप भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देने के बाद मिसिल कुमार को हरियावां सीएचसी ले जाया गया, वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां मिसिल का उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने सूर्य प्रताप को पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया की घायल के पिता रामविलास की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।