{"_id":"6a6b8958846e2ff5d50057c1","slug":"crackdown-on-ticketless-passengers-and-unauthorized-vendors-on-trains-hardoi-news-c-213-1-hra1004-154054-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रेन में बिना टिकट यात्री और अनाधिकृत वेंडरों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रेन में बिना टिकट यात्री और अनाधिकृत वेंडरों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। स्थानीय स्टेशन की जांच टीम ने बृहस्पतिवार को बालामऊ से शाहजहांपुर के बीच ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री और बिना अनुमति के खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चार ट्रेनों में की गई चेकिंग में 33 यात्री और अनाधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा टीम ने 34,630 रुपये का जुर्माना भी वसूला।
मंडल वरिष्ठ वाणिज्य रेल प्रबंधक महेश यादव के निर्देशन में ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। सीएमआई अंबुज मिश्रा के नेतृत्व में सीआईटी बिलग्राम मधु, टिकट जांच कर्मचारी आशुतोष और अनिल ने चार ट्रेनों में जांच की। बालामऊ से शाहजहांपुर के बीच च टीम ने ट्रेन संख्या 15909 अवध असम एक्सप्रेस, ट्रेन 22454 राज्य रानी एक्सप्रेस, ट्रेन 13152 सियालदह एक्सप्रेस और ट्रेन 15119 जनता एक्सप्रेस में कोच का निरीक्षण कर यात्रियों के टिकटों की जांच की।
इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। सीएमआई ने बताया कि बताया कि इस दौरान 33 लोगों पर कार्रवाई की गई और जुर्माना वसूला गया। बताया कि अभियान का उद्देश्य जुर्माना वसूलना नहीं बल्कि यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही ट्रेनों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना भी है।