{"_id":"6a7cb559477641151c0e9ccc","slug":"due-to-fault-and-burning-of-jumper-electricity-played-hide-and-seek-throughout-the-night-hardoi-news-c-213-1-hra1021-154759-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फॉल्ट और जंफर जलने से रात भर बिजली ने की आंख मिचौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फॉल्ट और जंफर जलने से रात भर बिजली ने की आंख मिचौली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भीषण गर्मी और उमस के बीच सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली की बदहाल आपूर्ति ने लोगों को रात भर सोने नहीं दिया। 33 केवीए सांडी रोड उपकेंद्र से जुड़ी मेनलाइन में खराबी आने और इसके बाद कई स्थानों पर फ्यूज व जंफर जलने के कारण पूरी रात बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही जिससे लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे।
शहर के 33 केवीए सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को लोकल फॉल्ट से निजात नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं को प्रतिदिन लोकल फॉल्ट के कारण बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। मंगलवार शाम चार बजे विद्युत उपकेंद्र की मेनलाइन में खराबी आ गई थी। इस कारण पूरा उपकेंद्र शाम सात बजे तक बंद रहा। इससे उपकेंद्र से जुड़े 10 हजार उपभोक्ता परेशान रहे। सात बजे के बाद आपूर्ति शुरू हुई।
इसके बाद उपकेंद्र के फीडर नंबर छह से जुड़े बावन चुंगी पर रखे ट्रांसफार्मर का फ्यूज जल गया, मोहल्ला टिलिया में रखे ट्रांसफार्मर का फ्यूज भी उड़ गया। बिजली कर्मचारियों ने मरम्मत की तब तक बावनचुंगी के पास जंफर जल गया। उसको सही करने के बाद डॉ. भूरा चौराहे के पास रखे ट्रांसफार्मर की लीड जल गई।
विज्ञापन
इसके बाद मोहताज खाने के पास रखे ट्रांसफार्मर का एक फेस चला गया। इसके बाद सांडी रोड भट्टा पुरवा के पास रखे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। इससे रात ढाई बजे तक क्षेत्र की आपूर्ति 13 मिनट तक बंद होती रही। करीब रात तीन बजे के बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। इससे पूरी रात 15 हजार उपभोक्ता बिजली की आवाजाही से परेशान रहे।
उपकेंद्र पर बजती रहीं फोन की घंटियां
बिजली जाने से परेशान उपभोक्ता जब शिकायत दर्ज कराने के लिए सांडी रोड उपकेंद्र के फोन पर कॉल करते रहे तो अधिकांश समय लाइन व्यस्त या अनुत्तरित रही। बिजली विभाग की इस लापरवाही से उपभोक्ता परेशान रहे।
बिजली लाइन में समस्या आई थी, उसको सही करने के कारण लाइन को बंद करना पड़ा था। ओवरलोडिंग के कारण फॉल्ट हो रहे हैं। नई लाइन जल्द ही शुरू हो जाएगी। -प्रेम प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता