सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly man dies after car hits bike

Hardoi News: बाइक में टक्कर मार कर कार पलटी, बुजुर्ग की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after car hits bike
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र में मटियामऊ मार्ग पर बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मंगलवार दोपहर हुई घटना में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार स्वास्थ्य कर्मी समेत तीन लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया।
Trending Videos

इस्लामपुर जगाई निवासी राज नारायण कुशवाहा (68) खेती करते थे। मंगलवार दोपहर बाद वह अपने भाई करन के बच्चों को लेने के लिए नगर के लखनऊ पब्लिक स्कूल जा रहे थे। मटियामऊ माधौगंज मार्ग पर भैंसीमऊ गांव के सामने माधौगंज की तरफ से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में राजनारायण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार सवार कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य कर्मी लक्ष्मी लता, उनका पुत्र देवाशीष, परिवार की ही कंचन मामूली रूप से चोटिल हुई हैं। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया किशव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जााएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed