पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly woman dies under suspicious circumstances while travelling to Lucknow to meet her sons.

Hardoi News: बेटों से मिलने लखनऊ जाने के लिए निकली वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 28 Jun 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies under suspicious circumstances while travelling to Lucknow to meet her sons.
बेनीगंज। बेटों से मिलने लखनऊ जा रही वृद्धा संदिग्ध हालात में शनिवार शाम कोथावां संडीला मार्ग पर घायल पड़ी मिलीं। उधर से निकल रहे कोथावां के एक शख्स ने उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ पहुंचाया। उनके ही मोबाइल से परिजन को सूचना दी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के बेटे ने हत्या की आशंका जताई लेकिन इसकी वजह नहीं बताई।
विज्ञापन

निबहा निवासी राधा तिवारी (63) के पति की मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटे लखनऊ मेें रहते हैं। परिजन ने बताया कि शनिवार शाम साढ़े पांच बजे राधा लखनऊ जाने के लिए घर से निकली थीं। संडीला-कोथावां मार्ग पर थानगांव के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुई राधा को उधर से गुजर रहे कोथावां के एक राहगीर ने प्राइवेट एंबुलेंस से लखनऊ के अस्पताल पहुंचाया। राधा के फोन से ही परिजन को घटना की जानकारी दी। उपचार के दौरान देर रात राधा की मौत हो गई। परिजन शव लेकर रविवार सुबह गांव पहुंचे। मृतक के पुत्र आनंद तिवारी ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

उधर, दूसरी ओर कोतवाल सतीश चंद्र ने बताया प्राथमिक जांच में तो दुर्घटना की बात ही सामने आ रही है। परिजन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed