{"_id":"6a6b898d9463994b9c0ffb24","slug":"evidence-sought-from-the-suspended-pradhan-of-pipri-nevada-hardoi-news-c-213-1-hra1001-154034-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिपरी नेवादा के निलंबित प्रधान से साक्ष्य तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिपरी नेवादा के निलंबित प्रधान से साक्ष्य तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विकास खंड हरियावां की ग्राम पंचायत पिपरी नेवादा के निलंबित प्रधान से साक्ष्य तलब किए गए हैं। जिलाधिकारी अनुनय झा ने पिपरी नेवादा के प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी थी। वहीं अंतिम जांच के लिए जिला प्रशिक्षण अधिकारी को नामित किया है।
पिपरी नेवादा के निलंबित प्रधान बहीद की ओर से कराए गए कामों और भुगतान की जांच डीएम ने समिति से कराई थी। समिति की जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि पर मिले जवाब और परीक्षण के बाद डीएम ने 29 नवंबर 2022 को प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी। ग्राम पंचायत में प्रशासक के माध्यम से कामकाज निपटाए जा रहे हैं।
वहीं अंतिम जांच के लिए जिला प्रशिक्षण अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी ने प्रधान की तरफ से दिए गए सुनवाई पत्र पर साक्ष्य सहित अंतिम सुनवाई के लिए मौका दिया है। बताया कि निलंबित प्रधान से साक्ष्य तलब किए गए हैं। सुनवाई के समय साक्ष्य न दिए जाने पर गैरहाजिर माना जाएगा।