{"_id":"6a6b897b090fada10809cc5a","slug":"explanation-sought-from-the-karahi-administrator-and-panchayat-secretary-hardoi-news-c-213-1-hra1001-154030-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कराही के प्रशासक और पंचायत सचिव से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कराही के प्रशासक और पंचायत सचिव से जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कराही के निवर्तमान प्रधान प्रशासक और पंचायत सचिव को नोटिस दिया। दोनों से सात दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगा। चेतावनी दी कि जवाब आने और संतोषजनक न होने पर पंचायतीराज अधिनियम में प्रशासक और सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने यह कार्रवाई मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक और जल निगम के सहायक अभियंता की जांच रिपोर्ट पर शुरू की है। ब्लॉक अहिरोरी की ग्राम पंचायत कराही में कराए गए कामों और भुगतान की शिकायत दाऊदपुर निवासी वशिष्ठ शुक्ला ने की थी। बताया कि इस पर समिति से कराई गई जांच में काम और भुगतान में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है।
जांच रिपोर्ट में निवर्तमान प्रधान प्रशासक किरन गुप्ता और पंचायत सचिव अजय कुमार वर्मा को दोषी बताया गया है। इसमें विजय के मकान से रघुनाथ के मकान तक नाली मरम्मत के नाम पर 67,540 रुपये निकाले गए हैं जबकि नाली वर्ष 2010-15 के मध्य बनवाई गई थी और मरम्मत कई वर्षों से नहीं कराई गई। ऐसे ही अवधेश के मकान से मेन रोड तक नाली मरम्मत के नाम पर 22,838 रुपये का भुगतान निकाला गया जबकि नाली पहले से ही बनी है। हैंडपंप मरम्मत और रिबोर के नाम पर भी भुगतान निकाला गया है।