{"_id":"69d3f5d804ebbca0b90acfb8","slug":"five-incidents-were-revealed-by-arresting-two-criminals-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-147626-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो शातिरों को गिरफ्तार कर पांच घटनाओं का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो शातिरों को गिरफ्तार कर पांच घटनाओं का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-34-राजीव। संवाद
फाेटो-35-इंद्रपाल। संवाद
संवाद समाचार एजेंसी
शातिरों के पास से नकदी और एटीएम कार्ड बरामद
पाली। पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर पांच घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया है। सोमवार सुबह गिरफ्तार किए गए शातिरों के पास से 17,700 रुपये और एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। दोनों को न्यायालय से जेल भेज दिया गया।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के पिपरिया निवासी बलवीर ने 23 नवंबर 2025 को पाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह ठेकेदार है। 18 नवंबर 2025 को पचास हजार रुपये लेकर मजदूरों की तलाश में निजामपुर गया था। वापस आते समय रात में लगभग नौ बजे रामलीला चौराहा पर सैफ सराय निवासी इंद्रपाल कश्यप और राजीव यादव मिल गए थे।
परिचित होने के कारण यह दोनों बलवीर को अपने घर ले गए और शराब पिलाई और जेब में रखे 50 हजार रुपये निकालकर घर से बाहर निकाल दिया। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि सोमवार सुबह पांच बजे लौकहा पुलिया के पास से दोनों को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश किया गया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। बताया कि दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में 20 मामले दर्ज हैं।
इन घटनाओं के खुलासे का भी दावा
थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि दोनों आरोपियों ने कुछ और घटनाओं को भी अंजाम देना स्वीकार किया हैं। बताया कि सवायजपुर के दहिरापुर मढ़िया निवासी रमेश चंद्र का एटीएम रामलीला चौराहा के पास बीस अप्रैल को दोनों आरोपियों ने बदल दिया था। इसके बाद 12 हजार रुपये निकाल लिए थे। महमदपुर निवासी श्रीकृष्ण के मकान से बीती तीन अगस्त को 27,500 रुपये, जेवर और पीतल के बर्तन व 26 सितंबर को हजारी मड़ैया निवासी धीरेंद्र की दुकान से 30 हजार रुपये, प्रमोद के मकान से चार हजार रुपये और जेवर चोरी किए थे।
Trending Videos