सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gudiya died due to fracture of bones at the back of her head, husband arrested

Hardoi News: सिर के पीछे की हड्डियां टूटने से हुई थी गुड़िया की मौत, पति गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Gudiya died due to fracture of bones at the back of her head, husband arrested
फोटो-37-हत्यारोपी जितेंद्र। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गनीपुर में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम में सिर के पीछे की हड्डियां टूट जाने की वजह से मौत होने की बात सामने आई है। शरीर पर चोट के कुल सात निशान मिले हैं।
Trending Videos




गनीपुर निवासी जितेंद्र 20 दिन पहले परिवार समेत गुरुग्राम से वापस गांव आ गया था। 10 अप्रैल रात जितेंद्र की पत्नी गुड़िया (31) किसी से मोबाइल पर बात कर रही थीं। जितेंद्र ने इस पर नाराजगी जताई। बात न करने की नसीहत दी। इस पर गुड़िया दूसरे कमरे में जाकर फोन पर बात करने लगी। इससे नाराज जितेंद्र ने वहीं पड़े डंडे से गुड़िया पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना में गुड़िया की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता माधौगंज थाना क्षेत्र के खंधेरिया खंजानपुर निवासी राम किशोर ने पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पैनल और वीडियोग्राफी के बीच हुए पोस्टमार्टम में सिर के पिछले हिस्से में दो और शरीर के अन्य हिस्सों में पांच चोटें मिली हैं। सिर के पीछे की हड्डियां टूटने से मौत होने की बात सामने आई है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed