{"_id":"69da84544dcadd896d011000","slug":"pickup-overturned-after-tyre-burst-pilibhit-vegetable-trader-died-hardoi-news-c-213-1-hra1004-147865-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: टायर फटने से पलटी पिकअप, पीलीभीत के सब्जी व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: टायर फटने से पलटी पिकअप, पीलीभीत के सब्जी व्यापारी की मौत
विज्ञापन
फोटो-28- नूर मोहम्मद। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के सांडी-शाहाबाद मार्ग पर सब्जी लदी पिकअप का टायर फट जाने से शुक्रवार आधीरात के बाद पलट गई। घटना में पिकअप पर सवार पीलीभीत के सब्जी व्यापारी की मौत हो गई जबकि चालक मामूली रूप से घायल हुआ है।
पीलीभीत के पूरनपुर निवासी नूर मोहम्मद (28) सब्जी कारोबारी थे। उनके बड़े भाई अकील ने बताया कि पिकअप चालक सुमेर (32) के साथ नूर मोहम्मद कानपुर से सब्जी लेकर वापस पीलीभीत जा रहे थे। शुक्रवार आधीरात के बाद लगभग 2:30 बजे लोनार कोतवाली क्षेत्र के सांडी-शाहाबाद मार्ग स्थित एक ईंट-भट्ठे के सामने पिकअप का पिछला टायर फट गया। रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप पलट गई। चालक के बगल में बैठे नूर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि सुमेर को मामूली चोटें आईं। इसी बीच उधर से निकली यूपी 112 की पीआरवी में सवार पुलिस कर्मियों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद नूर मोहम्मद की मौत हो गई जबकि सुमेर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
घटना की जानकारी सुमेर ने परिजनों को दी। परिवार में पत्नी रीना और ढाई साल का पुत्र मोहम्मद हुसैन है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि टायर फटने से घटना हुई है।
Trending Videos