{"_id":"6a6a398c592f7ecc5b07104c","slug":"guru-purnima-followers-paid-obeisance-by-worshipping-the-guru-hardoi-news-c-213-1-hra1001-153967-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा : अनुयायियों ने गुरु पूजन कर किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा : अनुयायियों ने गुरु पूजन कर किया नमन
विज्ञापन
फोटो-10- हवन पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को अनुयायियों ने अपने-अपने गुरु का पूजन-अर्चन कर नमन किया। गुरु के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। वहीं गुरु ने अनुयायियों को निर्मल मन और सहृदय होने की सीख दी। शहर से लेकर कस्बों और नगर में कार्यक्रम हुए। साधक सत्संग सेवा समिति के महोत्सव में आध्यात्मिक गुरु कृपालु साधक डॉ. राजेंद्र दत्त मिश्र ने कहा कि संपूर्ण जीव-जगत आनंद चाहता है। सुख की चाह के लिए अंत:करण को निष्कलुष, निर्मल रखना होगा जो परमात्मा की शरण में जाकर मिलेगा।
बताया कि वेदव्यास ने मोहमाया से मुक्ति के मार्ग के लिए परमात्मा के रूप में कृष्णं वंदे जगतगुरु की आराधना का मंत्र दिया। इससे पहले जगद्गुरु कृपालु महाराज की पूजा-अर्चना की। संचालन नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश शुक्ला और प्रो. अखिलेश वाजपेयी ने किया। इस मौके पर आरके बब्लू गुप्ता, केंद्र सरकार के एडीशनल डायरेक्टर फारेन ट्रेड राजीव दत्त मिश्र, जिला पंचायत की प्रशासक प्रेमावती, पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व अनीता वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन आदि मौजूद रहे।
-- -
विद्यार्थियों को कराया गुरु स्त्रोत का पाठ
महायोगी गुरु गोरखनाथ विद्यालय में गुरु गोरखनाथ, बाबा शिवानंद, साईनाथ सहित सिद्ध गुरुओं का पूजन-अर्चन किया गया। भजन गुरुवाणी का प्रसारण हुआ और विद्यार्थियों को गुरु स्त्रोत का पाठ कराया गया। प्रबंधक अविनाश मिश्रा, राजीव मोहन अवस्थी, दीपक मिश्रा, प्रमोद दुबे, शोभित गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, अंकुर मिश्रा, रश्मि मिश्र, अनामिका दीक्षित, देवकी राजपूत, रिचा गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
-- -
महर्षि महेश योगी ने समाज और शिक्षा के क्षेत्र में दिया बड़ा योगदान
महर्षि विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में महर्षि महेश योगी के समाज और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया गया। वैदिक परंपरा से गुरु पूजन से हुआ। सामूहिक प्राणायाम व भावातीत ध्यान किया गया। प्रधानाचार्य चक्रेश त्रिपाठी, शिक्षिकाएं आरती अवस्थी, शर्मिला शुक्ला व सुप्रिया पांडेय, वरिष्ठ शिक्षक संजय सिंह, गौरव अग्निहोत्री सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
-- -
गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया
हरपालपुर। रानीखेड़ा गांव स्थित बाबा नीब करौली जी महाराज संत सेवा शिव आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। भक्तों ने आश्रम के परम संत बच्चा स्वामी महाराज का आशीर्वाद लिया। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पीके वर्मा, राकेश मिश्रा, मनमोहन, अतुल सिंह, इंद्रपाल सिंह चौहान, अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।