{"_id":"69bd94c813f0a8a02f082bd4","slug":"ig-expressed-satisfaction-in-the-review-on-nine-points-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-146751-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आईजी ने नौ बिंदुओं पर में समीक्षा में जताया संतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आईजी ने नौ बिंदुओं पर में समीक्षा में जताया संतोष
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-45-समीक्षा करते आईजी किरण एस, मौजूद एसपी एके मीणा, एएसपी पश्चिमी सिंह, सीओ हरियावां अजीत चौहान। संवाद
- किरण एस ने शहर कोतवाली और टड़ियावां थाने का निरीक्षण भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लखनऊ जोन के आईजी किरण एस ने शुक्रवार शाम शहर कोतवाली और टड़ियावां थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नौ बिंदुओं पर समीक्षा की। सभी बिंदुओं पर हुए कार्याें पर उन्होंने संतुष्टि जताई। खास बात यह है कि शुक्रवार को ही आईजी के सोमवार को जनपद भ्रमण का कार्यक्रम जारी किया गया था, लेकिन वह अचानक शाम को ही आ गए।
आईजी ने शहर कोतवाली में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यालयों की स्थिति देखी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने साइबर पुलिसिंग, कार्यालय अनुशासन, अपराध और अपराध समीक्षा, शिकायतें और उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही बीट पुलिसिंग, जीरो फैटेलिटी, न्यायालय संबंधी कार्याें और पुलिस व जनता के बीच संवाद की स्थिति की भी समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आईजी ने सभी नौ बिंदुओं की स्थिति पर संतोष जताया है। समीक्षा और निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह, सीओ सिटी अंकित मिश्रा, सीओ हरियावां अजीत चौहान आदि मौजूद रहे।
Trending Videos