फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MLA had inaugurated it; villager smashed the plaque and interlocking tiles.

Hardoi News: विधायक ने किया था उद्घाटन, ग्रामीण ने शिलापट और इंटरलॉकिंग तोड़ी

Thu, 30 Jul 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
MLA had inaugurated it; villager smashed the plaque and interlocking tiles.
फोटो 23: माधौगंज के मुड़िया खेड़ा गांव में तोड़े गए ​शिलापट व प्लेटफार्म को देखते पंचायत सचिव।
हरदोई। मुड़िया खेड़ा गांव में बनवाई गई इंटरलॉकिंग को क्षतिग्रस्त किए जाने के साथ ही उद्घाटन शिलापट को ग्रामीण ने तोड़ दिया है। इंटरलॉकिंग को क्षेत्र पंचायत निधि से बनवाया गया है और इसका उद्घाटन विधायक ने किया था। जांच में इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त और शिलापट टूटा मिलने पर खंड विकास अधिकारी ने एक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए पुलिस को पत्र दिया है।
विज्ञापन


विकास खंड माधौगंज की ग्राम पंचायत मुड़िया खेड़ा में क्षेत्र पंचायत की ओर से केंद्रीय वित्त आयोग की मद से शिवसागर के मकान से तेजपाल के मकान तक इंटरलॉकिंग लगवाई गई है। इसका विधायक आशीष सिंह आशू ने उद्घाटन किया था। इंटरलॉकिंग सड़क बन जाने से लोगों को आवागमन में आसानी हो गई लेकिन वहीं गांव के ही एक व्यक्ति ने इंटरलॉकिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उद्घाटन का लगा शिलापट और उसकी फाउंडेशन को भी तोड़ दिया। इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त किए जाने से लोगों को दिक्कतें होने लगी हैं।
विज्ञापन

माधौगंज खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार वर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता और पंचायत सचिव से जांच कराई गई है। जांच में शिलापट और फाउंडेशन टूटा और इंटरलॉकिंग क्षतिग्रस्त मिली। शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाई गई है। इस पर गांव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किए जाने के लिए माधौगंज थानाध्यक्ष को पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed