पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notices issued to 107 school vehicles lacking permits and fitness certificates; vehicles will be seized if found plying.

Hardoi News: बिना परमिट और फिटनेस वाले 107 स्कूली वाहनों को नोटिस, चलते मिले तो होंगे सीज

Sun, 28 Jun 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to 107 school vehicles lacking permits and fitness certificates; vehicles will be seized if found plying.
हरदोई। बिना फिटनेस और परमिट के चल रहे स्कूली वाहनों को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। 107 स्कूली वाहनों को लेकर संबंधित प्रधानाचार्याें और प्रबंधकों को नोटिस जारी की गई है। यह सूची परिवहन विभाग को भी भेजकर बसों का संचालन न होने देने की बात कही गई है।
विज्ञापन


जिले के माध्यमिक व बेसिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्कूल वाहन की सुविधा दी जाती है। इन वाहनाें का एआरटीओ में पंजीकरण आवश्यक है। वाहनों का परमिट व फिटनेस भी नियमित रूप से होनी चाहिए। एआरटीओ की ओर से बिना परमिट व फिटनेस वाले वाहनों की सूची शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराई गई थी। इस पर विद्यालय प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस जारी होने के बाद विद्यालय संचालकों ने वाहनों के परमिट व फिटनेस करा लिए थे मगर अभी भी 107 वाहनों के परमिट व फिटनेस नहीं कराए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पाठक की ओर से नोटिस जारी की गई है। फिटनेस व परमिट न बनवाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि बिना परमिट व फिटनेस वाले वाहनों की सूची एआरटीओ को भेज दी जाएगी। एक जुलाई से ऐसे वाहनों के संचालित होने पर उनको सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल वाहनों की होगी सुरक्षा जांच

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश पर सभी जनपदों में स्कूल वाहनों की जनपद स्तर पर गठित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति व जिला स्कूल वाहन परिवहन सुरक्षा समिति जांच करेंगी। इसमें स्कूली वाहनों में सुरक्षा के मानकों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed