सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Now you can change your boarding station even 30 minutes before the train leaves.

Hardoi News: अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले भी बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now you can change your boarding station even 30 minutes before the train leaves.
विज्ञापन
-यात्रियों को राहत के लिए रेलवे ने लागू की व्यवस्था
Trending Videos




-सफर की योजना बदलने पर नहीं होगी परेशानी



संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। कई बार कन्फर्म टिकट बुक होने के बाद यात्रियों की सफर की योजनाएं बदलती रहती हैं। कई बार बोर्डिंग स्टेशन तक बदलना पड़ जाता है। अभी तक इस प्रक्रिया में यात्रियों को परेशान होना पड़ता था लेकिन अब रेलवे ने इसमें सहूलियत दी है। एक बार चार्ट बनने के बाद स्टेशन आने से पहले दूसरा चार्ट बनने के 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव किया जा सकता है। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा में अचानक से हुए बदलाव में सहूलियत मिल सकेगी।



रेलवे के अभी तक के नियमों के अनुसार, बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए यात्रियों को ट्रेन छूटने से कम से कम 24 घंटे पहले आवेदन करना पड़ता था। लेकिन अब आधुनिक तकनीक और सुधरते सिस्टम के चलते यात्री चार्ट तैयार होने के बाद भी यह बदलाव कर सकेंगे। यदि किसी यात्री ने अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव या किसी बीच के स्टेशन से ट्रेन पकड़ने का मन बनाया है, तो वह ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप या फिर आरक्षण काउंटर पर जाकर बोर्डिंग स्टेशन अपडेट कर सकते हैं। रेलवे के इस बदलाव से यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही सीट प्रबंधन भी बेहतर हो सकेगा। सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि यह नियम अप्रैल से लागू कर दिया गया है। इससे यात्रियों की अंतिम समय की परेशानियां घटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह मिलेगी सहूलियत



कोई यात्री अपने मुख्य स्टेशन तक पहुंच नहीं पा रहा है तो वह रास्ते में पड़ने वाले अगले स्टॉपेज को अपना बोर्डिंग स्टेशन बना सकता है। बोर्डिंग स्टेशन बदलने के बाद यात्री की सीट सुरक्षित रहेगी और उसे यात्री के न पहुंचने पर किसी अन्य को आवंटित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed