{"_id":"69d93f6972dc9d27ee04b69d","slug":"possession-of-land-was-given-to-five-lease-holders-hardoi-news-c-213-1-hra1001-147847-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पांच पट्टाधारकों को भूमि पर दिलाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पांच पट्टाधारकों को भूमि पर दिलाया कब्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। ग्राम पंचायत कुरसठ बुजुर्ग देहात में पट्टा की भूमि पर कब्जा के विरोध में सई नदी पुल पर चल रहा ग्रामीणों का धरना 11वें दिन समाप्त हो गया। बिलग्राम एसडीएम ने पांच पट्टा धारकों को भूमि की पैमाइश कराने के साथ कब्जा भी दिलाया।
मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय और समाजसेवी अभिषेक पटेल के नेतृत्व में परौली के सई नदी पुल पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। शुक्रवार को एसडीएम बिलग्राम एनराम, नायब तहसीलदार अनेक सिंह, कानूनगो शिवसिंह, अहिबरन लाल, लेखपाल कपिल, नीरज अस्थाना, जमाल अहमद ने गांव आए। धरना स्थल पर पहुंचकर गांव वार्ता की। रामस्वरूप, अशोक, फकीरे, बाबू, तिलक को पैमाइश के बाद पट्टा की भूमि पर कब्जा दिलाया।
एसडीएम ने पुलिस को निर्देश दिए कि पट्टा धारकों को परेशान करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करें। इस दौरान भाकियू इंडिया जिलाध्यक्ष रेखा दीक्षित, अखिल भारतीय किसान महासभा उप्र संयोजक ओमप्रकाश, किसान अधिकार पंचायत जिला संयोजक देवीचरण पटेल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos