{"_id":"69d93fed93e36fdfe50677c1","slug":"wife-kept-talking-on-mobile-husband-beat-her-to-death-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-147825-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोई-पत्नी करती रही मोबाइल पर बात, पति ने पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोई-पत्नी करती रही मोबाइल पर बात, पति ने पीटकर मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-19-गुड़िया। फाइल फोटो
फोटो-18-घटनास्थल पर जांच करते अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, सीओ आरपी सिंह व अन्य। संवाद
पहले मोबाइल छीनकर तोड़ा, फिर लाठी से पीटा, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गनीपुर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के गनीपुर में मोबाइल पर लगातार बात करने से नाराज पति ने पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने सीओ रवि प्रकाश सिंह के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी नमूने जुटाए हैं। आरोपी हिरासत में है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया।
गनीपुर निवासी जितेंद्र गुरुग्राम में खाद्य सामग्री बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करता है। पत्नी गुड़िया (31) और चार बच्चों के साथ गुरुग्राम में ही रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक 20 दिन पहले पत्नी और बच्चों के साथ जितेंद्र गांव आ गया था। सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पूरा परिवार घर में ही था। इस दौरान गुड़िया किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। जितेंद्र ने इस पर नाराजगी जताते हुए बात न करने की नसीहत दी।
कॉल काटने की जगह गुड़िया दूसरे कमरे में जाकर बात करने लगी। इसे लेकर जितेंद्र ने नाराजगी जताई और मोबाइल छीनकर पास पड़े डंडे से गुड़िया को पीटने लगा। डंडा सिर में लगने से गुड़िया बेसुध होकर गिर गई। बच्चों के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने गुड़िया को सीएचसी पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की जानकारी पर मृतका के पिता माधौगंज के खंधेरिया खंजानपुर निवासी राम किशोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीटकर गुड़िया की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए जितेंद्र के खिलाफ पुलिस को शिकायत पत्र दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
इनसेट
मोबाइल को लेकर गुरुग्राम में भी होता था विवाद
सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जांच के दौरान कुछ जानकारियां मिली हैं। पता चला है कि गुरुग्राम में भी गुड़िया लगातार किसी से मोबाइल पर बात करती थी। इसको लेकर जितेंद्र को शंका हो गई थी। वहां कई बार टोकने पर भी कोई सुधार नहीं हुआ तो वह परिवार समेत गांव आ गया। यहां शुरुआत में दो-तीन दिन गुड़िया मोबाइल से दूर रही लेकिन फिर वह लगातार बात करने लगी। सीओ ने बताया कि मृतका के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।
Trending Videos