{"_id":"6a65025ccb82b5a60808ff18","slug":"probe-the-lathi-charge-in-delhi-reform-the-recruitment-process-bhim-army-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-153773-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हुए लाठी चार्ज की हो जांच, भर्ती प्रक्रिया में किया जाए सुधार : भीम आर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हुए लाठी चार्ज की हो जांच, भर्ती प्रक्रिया में किया जाए सुधार : भीम आर्मी
विज्ञापन
फोटो- 24- कलक्ट्रेट में धरना देते भीम आर्मी के कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर हुए लाठी चार्ज की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही शिक्षा और भर्ती प्रणाली में सुधार की मांग की गई है।
मिशन के जिला संयोजक करन वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च करते हुए यह लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर यह लोग धरने पर बैठ गए। लगभग आधा घंटा तक नारेबाजी करने के बाद इन लोगों ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षक भर्ती, पुलिस भर्ती, नीट, रेलवे, एसएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं।
इन घटनाओं से परीक्षा प्रणाली पर ही सवाल उठ रहे हैं और युवाओं का लोकतांत्रिक व्यवस्था से विश्वास कमजोर हो रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि दिल्ली में लाठी चार्ज में अभ्यर्थियों के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाए। युवाओं पर दर्ज सभी मुकदमें वापस लिए जाएं। पेपरलीक को लेकर जवाबदेही तय हो। ज्ञापन देने के बाद यह लोग कलेक्ट्रेट से पैदल मार्च करते हुए फिर अंबेडकर पार्क पहुंचे।
विज्ञापन
कई थानों की पुलिस और तीन सीओ संभाले रहे व्यवस्था
ज्ञापन और प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस पहले से ही एलर्ट थी। सीओ सिटी अजीत चौहान के नेतृत्व मे सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव और सीओ ऑफिस अनिल कुमार सिंह व्यवस्था संभाले रहे। इसके अलावा शहर कोतवाली पुलिस के साथ ही देहात, सुरसा, हरियावां, बेहटागोकुल और लेानार थाने की पुलिस भी यहां मौजूद रही।