{"_id":"6a65026eff6f52f0420cb206","slug":"the-paper-leak-issue-should-have-been-taken-seriously-saroj-dixit-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-153754-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक के मामले को गंभीरता से लेना चाहिए था : सरोज दीक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक के मामले को गंभीरता से लेना चाहिए था : सरोज दीक्षित
विज्ञापन
फोटो-8-बैठक में बोलते बीकेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित व मौजूद अन्य। स्रोत स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भारतीय कृषक दल की बैठक शनिवार को शहर के श्रीशचंद्र अग्रवाल बरात घर परिसर में हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कहा कि केंद्र सरकार को पहले ही पेपर लीक के मामले को गंभीरता से लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किया जाना उचित नहीं है और प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।
सरोज दीक्षित ने कहा कि प्रदेश में किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। आरोप लगाया कि किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य भी एमएसपी के आधार पर नहीं मिल रहा है। विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज प्रकाश चौहान ने कहा कि जनपद में सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुरेश राठौर को पार्टी का जिलाध्यक्ष घोषित किया। रामसूरत कुशवाहा को प्रदेश उपाध्यक्ष, राज कुमार सिंह को जिला सचिव मनोनीत किए जाने की घोषणा की थी। बैठक में प्रमोद सिंह, सोनेलाल अवस्थी, इंद्रपाल राजपूत, शिशुपाल सिंह, अरविंद सिंह, तोताराम, कैप्टन राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।