फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Salesman dies under suspicious circumstances; viscera preserved as cause remains unclear.

Hardoi News: संदिग्ध हालात में सेल्समैन की मौत, वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित

Sun, 26 Jul 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Salesman dies under suspicious circumstances; viscera preserved as cause remains unclear.
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मानपुर पेट्रोल पंप के सेल्समैन की संदिग्ध हालात में शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। सीएचसी बावन में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की नजदीकियां सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से थीं। मृतक के पिता ने आशनाई में जहरीला पदार्थ देकर हत्या किए जानेकी आशंका जताई है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के भौरहा मजरा मदनापुर निवासी राम प्रसाद (39) मानपुर में स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। पिता राम प्यारे ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम राम प्रसाद ड्यूटी जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचा। बताया कि राम प्रसाद की नजदीकियां सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से थीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को राम प्रसाद महिला के घर चला गया था। रात में वहीं रुकने के बाद शनिवार सुबह वह पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करने पहुंचा था। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मचारी उसे सीएचसी बावन ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता ने आशनाई के चक्कर में जहरीला पदार्थ देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक के परिवार में पत्नी शीला, एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। जहरीले पदार्थ से मौत होने की आशंका में विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed