पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Problem of low voltage alongside local faults

Hardoi News: लोकल फॉल्ट के साथ लो वोल्टेज की भी समस्या

Sun, 28 Jun 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Problem of low voltage alongside local faults
हरदोई। शहर में भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ने से लोकल फॉल्ट बढ़े हैं इसके साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी आ रही है। इससे बिजली उपकरण चल नहीं पा रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली समस्या से लोगों का दिन का सुकून और रात की नींद छिन गई है।
विज्ञापन

जिले में बिजली की मांग कम न होने से ओवरलोडिंग की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। ओवरलोडिंग के कारण जहां लोकल फॉल्ट बढ़े हैं वहीं लो वोल्टेज की समस्या भी परेशान करने लगी है। शनिवार को जिले में 434 मेगावाट बिजली की मांग रही। जो सामान्य से 124 मेगावाट अधिक है। बिजली की मांग के कारण सभी उपकरण ओवरलोड चल रहे हैं। रविवार रात सबसे अधिक समस्या विद्युत उपकेंद्र सांडी रोड से जुड़े क्षेत्र में रही। उपकेंद्र से जुड़ा चार नंबर फीडर रात साढ़े नौ बजे बंद हो गया।
विज्ञापन

इससे उससे जुड़े कृष्ण नगरिया, बाबा मंदिर, चौहान थोक, आलू थोक की आपूर्ति प्रभावित रही। करीब डेढ़ बजे रात में आपूर्ति बहाल हुई, उसके बाद भी बिजली की आवाजाही जारी रही। इससे पूरी रात लोग सो नहीं सके। इसके बांद रविवार सुबह सवा नौ बजे पूरा उपकेंद्र मेन लाइन में खराबी के कारण बंद हो गया। जो करीब साढ़े 11 बजे शुरू हो सकी। वहीं विद्युत उपकेंद्र चरौली से जुड़े आजादनगर में लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहे। लो-वोल्टेज के कारण बिजली उपकरण जवाब दे रहे हैं। शहर में बिजली आपूर्ति विधिवत न होने से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओवरलोडिंग के कारण बिजली लाइन में तकनीकी समस्या आ रही है। उसको जल्द से जल्द दूर किया जाता है। आजादनगर में लो वोल्टेज की समस्या के लिए जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा। -आकाश वर्मा, उप खंड अधिकारी, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed