सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   River conservation is not a policy, but a community culture: Awadhesh Gupta

नदी संरक्षण कोई नीति नहीं, बल्कि सामुदायिक संस्कार : अवधेश गुप्ता

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
River conservation is not a policy, but a community culture: Awadhesh Gupta
फोटो-54-संघ कार्यालय में स्वयंसेवकों और प्रबुद्ध लोगों से चर्चा करते अवधेश गुप्ता। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। गंगा समग्र अभियान के बैनर तले निषादराज जयंती पर बिलग्राम विकास खंड के घमोइया में जागरुकता कार्यक्रम हुआ। यहां बच्चों और महिलाओं को जल संचयन से लेकर जल प्रबंधन तक की जानकारी दी गई। इसके बाद संघ कार्यालय में सईनदी के पुनरोद्धार की योजना पर चर्चा की गई। घमोइया में आयोजित कार्यक्रम में गंगा समग्र अभियान के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री अवधेश गुप्ता ने कहा कि निषाद समुदाय वास्तव में नदी वैज्ञानिक है।
Trending Videos

जागरुकता कार्यक्रम में अवधेश गुप्ता ने कहा कि निषाद समुदाय वैज्ञानिकों की तरह नदी की परिस्थितियों को समझता है। प्रवाह, गहराई और जलीय जीवों के ब्यवहार का पारंपरिक ज्ञान भी इस समुदाय के लेागों को है। उन्होंने कहा कि नदी संरक्षण कोई रीति नहीं बल्कि सामुदायिक संस्कार है। इसके बाद संघ कार्यालय में आयोजित बैठक में अवधेश गुप्ता ने कहा कि जिस नदी की बदौलत हम जीवित हैं दुर्भाग्य से हम उसको मार रहे हैं। जैसे हमें जीवित रहने के लिए पानी चाहिए वैसे ही नदी को जीवित रहने के लिए पानी चाहिए। संघ कार्यालय में हुई बैठक में विभाग संघ चालक शिवस्वरूप, जिला प्रचारक अनिल, विभाग धर्म जागरण प्रमुख जयरत्न द्विवेदी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह, क्रय विक्रय सहकारी समिति के सभासपति सुशील अवस्थी, गंगा समग्र के जिला संयोजक जितेंद्र द्विवेदी, खुशीराम यादव, गौरव मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed