सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shahabad Municipality's budget passed with a profit of Rs 27 lakh.

Hardoi News: शाहाबाद नगर पालिका का 27 लाख रुपये लाभ का बजट पारित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Shahabad Municipality's budget passed with a profit of Rs 27 lakh.
फोटो-14- शाहाबाद नगर पालिका बोर्ड बैठक में बोलतीं अध्यक्ष नसरीन बानो। संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर पालिका बोर्ड की बैठक सोमवार देर शाम हुई। बैठक में 27 लाख रुपये लाभ का बजट पारित किया गया। मार्ग निर्माण, जल निकासी और सफाई व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा हुई।
Trending Videos

पालिकाध्यक्ष नसरीन बानो ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि नगर के मुख्य मार्गाें का निर्माण हो जाने से स्थानीय लोगों को राहत मिली है। कुछ मार्गों के निर्माण रह गए हैं उन्हें भी जल्द बनवा दिया जाएगा। सभासदों को उनके वार्ड में समानरूप से विकास कार्य कराने के प्रति आश्वस्त किया गया। कहा कि वार्डाें की सफाई के लिए सुपरवाइजर सजगता से काम करें। सफाई व्यवस्था को लेकर शि कायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 2026-27 में विभिन्न मदों से पालिका को 79.47 लाख रुपये आय का आंकलन किया गया। वहीं 79.20 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान लगाया गया। इस बजट को ध्वनितमत से पारित कर दिया गया। गत वर्ष का पुनरीक्षित बजट भी पारित किया गया। बैठक में प्रभारी अधिशासी अधिकारी सुप्रिया राव, सभासद अतुल मिश्रा, रिजवान अली, कल्लू, अजहर मसूद, आदित्य गौतम, पूनम गुप्ता, सुष्मिता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed