सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Six people, including two teenagers, arrested after encounter in jeweler robbery case; jewellery worth Rs 50 lakh recovered

Hardoi News: सर्राफ लूटकांड में मुठभेड़ के बाद दो किशोर समेत छह गिरफ्तार, 50 लाख के जेवर बरामद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Six people, including two teenagers, arrested after encounter in jeweler robbery case; jewellery worth Rs 50 lakh recovered
फोटो-28-घटना का खुलासा होने पर एसपी और पुलिस टीम को बुके देते लूट का ​शिकार हुए सर्वेश और गौरव।
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को सर्राफ पिता-पुत्र से हुई लूट को अंजाम देने वाले दो किशोर समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार आधीरात के बाद दधनामऊ पुल के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से तीन लुटेरे घायल भी हुए। आरोपियों के पास से लगभग 50 लाख रुपये कीमत के जेवर, घटना में इस्तेमाल दो बाइकें, 24 हजार रुपये और आठ मोबाइल बरामद हुए हैं। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने दिया है।
Trending Videos




गोपामऊ निवासी सर्वेश रस्तोगी की ज्वेलरी शॉप टड़ियावां में है। बीते शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे वह अपने बेटे गौरव रस्तोगी के साथ दुकान बंद कर बाइक से गोपामऊ जा रहे थे। रास्ते में बाजारपुरवा के पास दो बाइक से आए छह लुटेरों ने ओवरटेक कर तमंचे के बल पर रोक लिया था। बाइक की डिकी में रखे बैग से रुपये और जेवर लूटकर आरोपी भाग गए थे। डेढ़ लाख रुपये और जेवर लूटे जाने की प्राथमिकी पुलिस ने दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के अगले दिन आईजी किरण एस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। छह टीमें खुलासे के लिए लगाई थीं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस टीम और टड़ियावां पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार आधीरात के बाद हरिहरपुर मार्ग पर दधनामऊ पुल के पास पुलिस ने लुटेरों की घेराबंदी की। इस पर लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
जवाबी फायरिंग में सीतापुर जनपद के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसगरा निवासी प्रियांशु वर्मा, काजीटोला निवासी प्रशांत शुक्ला, बसैयाटोला निवासी तुषार रस्तोगी बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गए। मौके से काजीटोला निवासी सचिन कश्यप और दो किशोर भी पकड़े गए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रियांशु के खिलाफ लखीमपुर की कोतवाली खीरी, सीतापुर जनपद के लहरपुर, सकरन और हरगांव में कुल चार मामले दर्ज हैं। तुषार के खिलाफ भी एक मामला दर्ज है। खुलासे की जानकारी देते समय अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सिटी अंकित मिश्रा भी मौजूद रहे।





इतने जेवर बरामद
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लगभग 50 लाख रुपये कीमत के जेवर बरामद हुए हैं। सोने के चार हार, पांच चेन, 12 अंगूठी, बीस पेंडल, सात मांगटीका, 16 जोड़ी कुंडल, 20 जोड़ी झाला, तीन ओम, तीन जोड़ी झुमकी, एक हॉय, सात जोड़ी टॉप्स, तीन सिंगल टॉप्स, दो नथ, दो छोटे नथ, दो छड़ टुकड़ा, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी की पुरानी पायल, एक चेन, छह बिछिया पुरानी और 12 बिछिया नई, चांदी के पांच सिक्के बरामद हुए हैं। तीन तमंचे, दो कारतूस और दो खोखे भी पुलिस ने बरामद किए हैं।




दो दिन रेकी के बाद 41 मिनट में घटना को अंजाम देकर भाग गए लुटेरे
घटना को अंजाम देने से पहले लुटेरों ने दो दिन रेकी की थी। 30 मार्च और एक अप्रैल को एक बाइक से तीन लुटेरे सीतापुर के रामकोट से होते हुए हरिहरपुर मार्ग से टड़ियावां पहुंचे थे। इसी मार्ग से वापस भी गए थे। खास बात यह है कि टड़ियावां थाने के पास स्थित चौराहे पर भी एक ही बाइक पर सवार तीन लोग दोनों दिन गए थे। घटना के दिन यह लोग शाम को 5:12 बजे टड़ियावां आ गए थे। इसके बाद ज्वेलरी शॉप के आसपास बाइक से ही चक्कर लगाते रहे। 5:53 बजे घटना को अंजाम देकर हरिहरपुर सड़क से सीतापुर के रामकोट होते हुए भाग निकले थे। कुल 41 मिनट के अंदर ही आरोपियों ने घटना को अंजाम दे दिया था। ज्वेलर्स के दुकान से निकलते ही यह लोग पीछे लग लिए थे।




बीयर की लत ने बनाया लुटेरा, ढाबे पर रुककर बीयर पीना दे गया पुलिस को क्लू
लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो किशोर समेत छह लोग बीयर पीने के शौकीन हैं। बीयर की लत लगने पर रुपये न मिलने पर इन लोगों ने लूट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया था। बीयर का शौक ही लुटेरों तक पहुंचने में पुलिस के लिए मददगार बना। दरअसल, घटना को अंजाम देने के बाद अलग-अलग रास्तों से लहरपुर के पास एक ढाबे पर पहुंचे लुटेरों ने बीयर खरीदी। यहीं बैठकर लगभग एक घंटे तक बीयर पी। यूं तो पुलिस को अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से काफी कुछ संकेत मिल गए थे लेकिन ढाबे पर लुटेरों का एक घंटे तक रुकना पुलिस के लिए वरदान साबित हुआ। यहां से पुलिस को पुख्ता सुराग मिल गए।



पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी बने मददगार, यहीं से मिला पहला सुराग
टड़ियावां में गोपामऊ मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए मददगार बने। सबसे पहले इसी कैमरे के फुटेज में लुटेरे नजर आए। इसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक कैमरे खंगालने शुरू किए। फुटेज खंगालने के लिए पुलिस की एक टीम सीतापुर में लगी रही तो दूसरी लखीमपुर में यहीं काम कर रही थी लेकिन सफलता सीतापुर में लगी टीम को मिली। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बताते हैं कि लगभग 300 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। एक सीसीटीवी पर एक छोटा सा फुटेज देखने में लगभग आधा घंटा लगता है। इस लिहाज से देखा जाए तो लगभग 150 घंटे की फुटेज देखी गई।





सर्राफ पिता-पुत्र ने जताया पुलिस का आभार
लूट की घटना का शिकार हुए सर्वेश रस्तोगी ने अपने पुत्र गौरव रस्तोगी के साथ पुलिस का आभार जताया। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पिता-पुत्र ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और उनकी पूरी टीम को बुके देकर सम्मानित किया।

फोटो-28-घटना का खुलासा होने पर एसपी और पुलिस टीम को बुके देते लूट का शिकार हुए सर्वेश और गौरव।

फोटो-28-घटना का खुलासा होने पर एसपी और पुलिस टीम को बुके देते लूट का शिकार हुए सर्वेश और गौरव।

फोटो-28-घटना का खुलासा होने पर एसपी और पुलिस टीम को बुके देते लूट का शिकार हुए सर्वेश और गौरव।

फोटो-28-घटना का खुलासा होने पर एसपी और पुलिस टीम को बुके देते लूट का शिकार हुए सर्वेश और गौरव।

फोटो-28-घटना का खुलासा होने पर एसपी और पुलिस टीम को बुके देते लूट का शिकार हुए सर्वेश और गौरव।

फोटो-28-घटना का खुलासा होने पर एसपी और पुलिस टीम को बुके देते लूट का शिकार हुए सर्वेश और गौरव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed