सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The leader of a child-lifting gang carrying a reward of Rs 50,000 was arrested by the STF.

Hardoi News: बच्चा चोर गिरोह का सरगना 50 हजार रुपये का इनामी चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
The leader of a child-lifting gang carrying a reward of Rs 50,000 was arrested by the STF.
फोटो-24-   इमरान उर्फ शाहरुख। स्रोत: पुलिस विभाग
विज्ञापन
हरदोई/भरावन। एसटीएफ और अतरौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया। बच्चा चोरी गिरोह के सरगना की तलाश पुलिस पिछले लगभग एक साल से कर रही थी। गिरफ्तार किया गया इनामी चोरी के बच्चों को लाने ले जाने के लिए अपनी टैक्सी देता था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos




अतरौली थाना क्षेत्र के गौरीकला गांव से 20 फरवरी 2025 को एक बच्चे का अपहरण हुआ था। मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र के नेतृत्व वाली टीम ने बच्चा चोर गिरोह का खुलासा करते हुए मासूम को सकुशल खोज लिया था। अंतरराज्यीय गिरोह के आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी गिरोह का सरगना दिल्ली के मजनू का टीला सिविल लाइंस निवासी शाहरुख उर्फ इमरान पुलिस की पकड़ में नहीं आया था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ के उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, दीवान राम नरेश सिंह, दिनेश गौतम, अरविंद सिंह और प्रशांत कुमार मंगलवार को हरदोई में थे। देर रात मुखबिर से पता चला कि बच्चा चोर गिरोह का सरगना अतरौली मार्ग पर ढिकुन्नी के आसपास मौजूद है। इस पर एसटीएफ ने अतरौली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक सतीशचंद्र ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।





20 हजार रोज पर इस्तेमाल होता था शाहरुख का ऑटो
एसटीएफ का दावा है कि शाहरुख दिल्ली में ऑटो चलाता था। मूलरूप से वह अलीगढ़ जनपद के खैर थाना क्षेत्र के गोमत का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि इमरान उर्फ शाहरुख ऑटो चलाने के साथ ही बच्चों के लिए घरेलू आवश्यकता वाली वस्तुएं पहुंचाने का काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी सोनिया शर्मा उर्फ सुनीता से हुई थी। इसके बाद शाहरुख का ऑटो सुनीता 20 हजार रुपये रोज के किराए पर लेने लगी थी। चोरी और अपहरण के बच्चों को लाने ले जाने का काम शाहरुख ही करता था। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो जाने की जानकारी पर शाहरुख गाजियाबाद, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा के जनपदों में छिपकर रहता था। उसके खिलाफ सीतापुर के बिसवां और हरदोई के अतरौली में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed