सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The youth of the district will be able to make a career by learning French and Spanish.

Hardoi News: फ्रेंच और स्पेनिश सीखकर कॅरिअर बना सकेंगे जिले के युवा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The youth of the district will be able to make a career by learning French and Spanish.
विज्ञापन
हरदोई। जिले के युवाओं को वैश्विक स्तर पर कॅरिअर बनाने का बड़ा मौका इग्नू ने दिया है। युवा विदेशी भाषा सीखकर दुनिया में कहीं भी कॅरिअर बना सकेंगे। इग्नू की ओर से परास्नातक वर्ग में चार भाषाओं के ज्ञान के कोर्स शुरू किए गए हैं। इनमें जनवरी सत्र के दौरान प्रवेश के लिए 30 मार्च तक समय दिया गया है। इसके अलावा अन्य कोर्स में प्रवेश और दोबारा पंजीकरण के लिए भी अंतिम तिथि 30 मार्च तक बढ़ा दी गई है।
Trending Videos

वर्तमान में अनुवादक, इंटरप्रेटर और मल्टीनेशनल कंपनियों में विदेशी भाषा जानने वाले विशेषज्ञों की भारी मांग है। इसी को देखते हुए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने पीजी वर्ग में चार नई भाषाओं के कोर्स शामिल किए हैं। इन कोर्सों को पूरा करने के बाद युवा पर्यटन, कूटनीति, शिक्षा और आईटी क्षेत्र में बेहतरीन पैकेज पर नौकरी पा सकेंगे। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक और प्रमुख डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इग्नू के माध्यम से चार वर्षीय स्नातक, तीन वर्षीय ऑनर्स स्नातक और तीन वर्षीय बहुविषयक कला, वाणिज्य और विज्ञान में स्नातक उपाधि में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जनवरी सत्र में अरबी, रूसी, फ्रेंच और स्पेनिश भाषा में पीजी कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनामिका सिन्हा ने बताया कि अभ्यर्थी 30 मार्च तक प्रवेश के लिए इग्नू की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सेमेस्टर और मेरिट आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि के साथ दोबारा पंजीकरण की तिथि 30 मार्च कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed