{"_id":"6a415a90c16799fab504242c","slug":"theft-in-retired-tubewell-operators-house-which-had-been-locked-for-two-months-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-152262-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सेवानिवृत्त नलकूप ऑपरेटर के दो माह से बंद मकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सेवानिवृत्त नलकूप ऑपरेटर के दो माह से बंद मकान में चोरी
विज्ञापन
फोटो-17-परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। वीडियोग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शाहाबादनगर के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई में बीते 28 फरवरी से बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया। घटना की जानकारी परिजन काे रविवार सुबह हुई। दावा है कि डेढ़ लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए हैं। जानकारी पर फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी नमूने जुटाए।
खेड़ा बीबीजई निवासी आरिफ खान सेवानिवृत्त नलकूप ऑपरेटर हैं। उनके भतीजे फैसल खान ने बताया कि 28 फरवरी को सड़क दुर्घटना में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद पूरा परिवार मकान बंद कर उनका इलाज कराने लखनऊ चला गया था। रविवार सुबह लगभग 10 बजे आरिफ की पत्नी नावेद अफरोज परिजन के साथ घर पहुंचीं।
दावा है कि घर के अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारियों से डेढ़ लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की बात उन्होंने कही। घटना की जानकारी पर कोतवाल अरविंद राय, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कमरों में सामान इधर-उधर फैला मिला है। घर के अंदर के कमरों और अलमारियों की चाबियां घर में ही रखी होने की बात अफरोज ने बताई। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
छत पर मिली चप्पलें और जली हुई सिगरेट
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मकान की छत पर चोरों की चप्पलें पड़ी मिलीं। जली हुई सिगरेट भी मिली हैं। पुलिस ने चप्पलों और सिगरेट को कब्जे में लिया है। परिजन का दावा है कि जनरेटर चलाने का प्रयास भी चोरों ने किया। इसके अलावा रसोई का दरवाजा भी टूटा मिला। ऐसे में लगता है कि चोरों ने यहां खाना भी खाया था।