सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three bighas of wheat and mustard crops were burnt in a forest fire.

Hardoi News: जंगल में लगी आग से तीन बीघा गेहूं और सरसों की फसल जली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three bighas of wheat and mustard crops were burnt in a forest fire.
फोटो- 41- जले हुए जंगल को देखते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव ओढ़ापट्टी में बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने जमकर तांडव मचाया। आग की लपटों ने 20 बीघा जंगल और तीन बीघा तैयार खड़ी गेहूं व सरसों की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, सूचना के दो घंटे बाद दमकल पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी रोष दिखाई दिया।
Trending Videos

ओढ़ापट्टी गांव के स्थानीय निवासियों ने दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के उत्तर दिशा में जंगल से अचानक आग लपटें उठती देखीं। आग लगातार विकराल रूप धारण किए जा रही थी। आग बढ़ते हुए पास के खेतों तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में पानी के टैंकर, समरसेबुल और यूकेलिप्टिस की डालों के जरिए आग बुझाना शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने खुद ही आग पर नियंत्रण पाया। आग से ग्रामीण जमा का दो बीघा और परिक्रमा का एक बीघा गेहूं व सरसों की पकी फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रामपाल शुक्ला, नीलेश, सुखपाल, गोपाली, इन्द्रपाल, रमेश, राजू, राजकिशोर, मुन्ना, विजय शंकर, अवनीश, नागेंद्र, हिगांरी और राहुल का करीब 20 बीघा जंगल जल गया। जंगल में खड़ी झाड़ियाँ, कटीले पेड़ और बेरी के पेड़ नष्ट हो गए, जबकि दिलीप के यूकेलिप्टिस के पेड़ बुरी तरह झुलस गए। इस अग्निकांड में जंगल में मौजूद एक अजगर की भी जलकर मौत हो गई। लेखपाल शशिकांत ने बताया कि घटनास्थल की जांच कर ली गई है। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को भेजी जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि जानकारी मिलने पुलिस टीम भेजा गया।


दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
ग्रामीण विपिन शुक्ला ने बताया कि उन्होंने दोपहर 1:40 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना दी थी, लेकिन दमकल वाहन दो घंटे की देरी से पहुंचा। तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि गांव के बाहर लगा सरकारी नलकूप पिछले 15 दिनों से खराब है, जिससे बचाव कार्य में बाधा आई। नलकूप ऑपरेटर जीत बहादुर ने बताया कि मोटर खराब होने के कारण समस्या हुई है, जिसे जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed