सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two men raped a teenager after luring him with Rs 500.

Hardoi News: 500 रुपये का लालच देकर किशोर के साथ दो लोगों ने किया कुकर्म

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Two men raped a teenager after luring him with Rs 500.
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर को 500 रुपये का लालच देकर गांव के ही दो लोग अपने साथ ले गए। साथ ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। देर शाम घर पहुंचे किशोर ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पॉक्सो समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया।
Trending Videos

क्षेत्र के निवासी एक शख्स ने बताया कि बीते 31 मार्च की शाम लगभग चार बजे उनका पुत्र (13) गांव में था। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही कप्तान और शिवराम उसे 500 रुपये का लालच देकर बहलाकर अपने साथ ले गए। एक जगह ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। देर शाम घर पहुंचे किशोर ने पूरी घटना की जानकारी दी तो वह आरोपियों के घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावा है कि घर में आरोपी मौजूद नहीं मिले। रात ज्यादा होने के कारण एक अप्रैल की सुबह यूपी 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर आई यूपी 112 की टीम ने पूरी जानकारी लेने के बाद कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद किशोर के पिता ने पुलिस में शिकायत की। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed